दुर्ग। 27 जुलाई, 2026, (सीजी संदेश) : नगर के युवा डेंटल इंप्लांटोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ मेश्राम को चेन्नई में 24 से 26 जुलाई तक आयोजित इंटरनेशनल कांग्रेस ऑफ इंप्लांटोलॉजी यूएसए के अंतर्गत आयोजित एशियन कांग्रेस 2026 में इंटरनेशनल फेलोशिप अवार्ड प्रदान किया गया है। यह उल्लेखनीय है कि वर्ष 2026 में छत्तीसगढ़ से एकमात्र डॉ. सौरभ मेश्राम डेंटल इंप्लांटोलॉजिस्ट को यह अवार्ड प्राप्त हुआ है। वह विगत 5 वर्षों से रत्ना डेंटल केयर एवं इंप्लांट सेंटर मेन रोड आदर्श नगर दुर्ग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विनायक मेश्राम के सुपुत्र हैं।




