भिलाई 16 मार्च 2023।नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक नंबर 7 में महिला दिवस का कार्यक्रम आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि के रूप में एमआईसी सदस्य रीता सिंह गेरा उपस्थित थी। मितानिन दीदी के साथ दीप प्रज्वलित कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। महिलाओं को जागरूक करने के लिए महिला हिंसा के अधिनियम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
इस कार्यक्रम में कल्याणी वेलफेयर एंड रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन के द्वारा महिला हिंसा रोको, घरेलू हिंसा और महिला संरक्षण के बारे में बताया गया। मितानिन दीदी के द्वारा कई कार्यक्रम नाटक के माध्यम से किए गए। अत्याचार से लड़ने के लिए गीत के माध्यम से जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित होकर अपना योगदान दी। विशेष अतिथि के रूप एमआईसी सदस्य आदित्य सिंह, पार्षद राजा बंजारे, पार्षद रवि शंकर कुर्रे , सहित अनेक लोग उपस्थित थे।