भिलाई 16 अप्रैल 2026। बच्चों और पालकों की चिंता करते हुए स्कूल को भीषण गर्मी में बंद कराने के लिए शिक्षा मंत्री से मिले हैं सीज एंथोनी । नगर पालिका निगम भिलाई के महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सीजू एंथोनी ने स्कूली शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से भेंट कर भीषण गर्मी एवं बढ़ते तापमान को देखते हुए विद्यालयों में अवकाश घोषित किए जाने हेतु निवेदन करते हुए ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में दुर्ग जिले सहित भिलाई क्षेत्र में तापमान निरंतर बढ़ता जा रहा है तथा मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों में और अधिक गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी की गई है। प्रचंड गर्मी, तेज धूप एवं लू जैसे हालातों के कारण आमजन के साथ-साथ स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है।विशेष रूप से चिंता का विषय यह है कि जिले के अनेक विद्यालयों में अब भी दो पालियों (शिफ्ट) में कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। सुबह से ही पड़ने वाली तीखी धूप एवं दोपहर की असहनीय गर्मी के बीच बच्चों का स्कूल आना-जाना अत्यंत कष्टदायक एवं जोखिमपूर्ण हो गया है। स्कूल बसों एवं अन्य वाहनों में यात्रा करने वाले बच्चों की तबीयत बिगड़ने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं।इसके अतिरिक्त, शहर के कई क्षेत्रों में पीलिया (जॉन्डिस) जैसे संक्रामक रोग का फैलाव भी देखा जा रहा है, जो इस स्थिति को और अधिक गंभीर बनाता है। ऐसे में बच्चों का स्वास्थ्य एवं सुरक्षा सर्वोपरि है,जनहित एवं बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने इस संबंध में शासन स्तर पर त्वरित कार्यवाही करते हुए बीस अप्रेल से अवकाश घोषित करवाने का आश्वासन दिया हैं । इस दौरान जावेद खान ,आर बी के राव सहित बच्चों के अभिभावक मौजूद भी थे।
भीषण गर्मी और लू को देखते हुए जिले में 20 अप्रैल से होंगे स्कूल बंद,,,,,, शिक्षा मंत्री से मिले सीजू एंथोनी, पालकों ने रखी मांग
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment



