भिलाई। 18अप्रैल, 2026, (सीजी संदेश) : भिलाई इस्पात मज़दूर संघ यूनियन की बैठक संघ के महामंत्री चन्ना केशवलू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में टाउनशिप नगर सेवाये विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितताओं पर पदाधिकारियों से चर्चा एवं विचार विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने बताया कि
टाउनशिप की विभिन्न समस्याओं के एवं व्यवस्था सुधार हेतु यूनियन जल्द महाप्रबंधक इंचार्ज से मुलाक़ात कर टाउनशिप में व्याप्त समस्याओं एवं अनियमितताओं को जल्द निराकरण की मांग की जाएगी। यूनियन संयंत्र के टाउनशिप की कुछ गंभीर समस्याओं की ओर प्रबंधन का ध्यान आकर्षित करवाना चाहता हैं जो वर्तमान में टाउन एरिया के निवासियों के लिए असुविधा का कारण बनी हुई हैं:
प्रमुख मुद्दे :-
1. आवास आवंटन: नियमित बीएसपी कर्मचारियों के लिए रिक्त आवासों के आवंटन की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए एवं सरलीकरण किया जाए।
2. विद्युत सुधार: टाउनशिप के पुराने आवासों में बिजली की वायरिंग और स्विच बोर्ड खराब हो चुके हैं। सुरक्षा की दृष्टि से इन्हें बदला जाना आवश्यक है।
3. खटालों की बेदखली: आवासीय क्षेत्रों से गाय-भैंसों के अवैध खटाल हटाए जाएं। सड़कों पर आवारा पशुओं ,कुत्ते एवं सुअरो के कारण आए दिन दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।
4. यातायात व्यवस्था: फॉरेस्ट एवेन्यू रोड और गैरेज रोड पर बढ़ते दबाव को देखते हुए इन्हें ‘वन-वे’ घोषित किया जाए।
5. छतों का रखरखाव: आगामी मानसून को देखते हुए सभी बीएसपी आवासों की छतों पर ‘टारपेटिंग’ (Tarpetting) का कार्य समय से पूर्व पूर्ण किया जाए।
6. अवैध कब्जा: टाउनशिप में अवैध रूप से कब्जा किए गए मकानों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि असामाजिक गतिविधियों और अपराध पर लगाम लग सके।
7. बाजार क्षेत्र: मार्केट एरिया में अवैध ठेलों और अतिक्रमण के कारण सड़कें जाम रहती हैं। सुचारू आवागमन के लिए इन्हें व्यवस्थित किया जाए। कई सेक्टर के मार्केट में कबाड़ी की दुकान संचालन किया जा रहा है जिससे गंदगी और बदबू का आलम बना हुआ है जिससे व्यापारी और आम नागरिक परेशान हैं ।
8. पेयजल आपूर्ति: भीषण गर्मी को देखते हुए टाउनशिप में दिन में दो बार पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
9 . मकानों का सब्जेक्टूव्शन शुरू किया जाए ।
10 . मकानों के बेकलेन की सफ़ाई की जाए एवं सभी नालों की सफ़ाई की जाए ।
11. मकानों के पीछे गटर का ढक्कन लगाया जाए, झाड़ी कटवाया जाए ।
12. मकान के पीछे गटर लाइन एवं पानी का पाइपलाइन एक साथ होने के कारण गंदा पानी घरों में आ रहा है इसमें सुधार किया जाए एवं पाइप लाइन को बदला जाए ।
13. कई स्कूलों एवं सामाजिक भवनों द्वारा मैदान में अवैध रूप से क़ब्ज़ा कर लिया गया है इन कब्जों को तत्काल हटाया जाए ।
अतः प्रबंधन जनहित में इन समस्याओं का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को उचित कार्रवाई हेतु निर्देशित करें एवं बारिश के पूर्व इन सभी मुद्दों को शीघ्र निराकरण किया जाए। नहीं तो नागरिकों का आक्रोश प्रबंधन के ख़िलाफ़ कभी भी उग्र रूप ले सकता है । समय रहते इन सभी मुद्दों का निराकरण शीघ्र किया जाए। नहीं तो यूनियन कर्मचारियों के साथ मिलकर प्रदर्शन एवं आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा जिसकी पूर्ण ज़िम्मेदारी प्रबंधन की होगी। आज की बैठक में प्रमुख रूप से संघ के उपाध्यक्ष डिल्ली राव, जगजीत सिंह, संयुक्त महामन्त्री प्रदीप कुमार पाल, जोगेंद्र कुमार, भूपेन्द्र बंजारे, सचिव संतोष कुमार सिंह,पूरन लाल साहू, अखिलेश उपाध्याय, राजीव सिंह. संतोष जगन्नाथ नाले, ए.वेंकट रमैया आदि उपस्थित थे।



