होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई को दर्शाता है। होलिका दहन के साथ सभी के बुरे विचार भी उसमें जल जाते हैं। ऐसे में अगर कोई आपके साथ होली नहीं खेलना चाहता है तो उसका सम्मान करें न कि ज़बरदस्ती उसे रंग लगाएं। होली का त्यौहार हमारे जीवन में प्रेरणा और ख़ुशी लेकर आता हैं। होली के रंग की तरह जीवन के भी बहुत सारे रंग होते हैं, जिनमे बहुत सारे उतार-चढ़ाव वाले भी होते हैं। तो हमे भी उनके साथ खेल कर पार करना चाहिए, ना कि निराश हो जाना चाहिए। आप भी अच्छे से होली खेलकर अपने जीवन को रंगो से भरकर खूबसूरत बना दे। इस होली पर आप रंगो के साथ अपने प्यार का रंग भी बिखेरिये। आपको ये दुनिया और भी रंगीन और खूबसूरत नजर आएगी। होली केवल मिठाइयों और रंगो का त्यौहार नहीं हैं, यह हमें राधा-कृष्णा के दिव्य और शाश्वत प्रेम की याद भी दिलाता हैं. ईश्वर आपके जीवन को ख़ुशी के रंग से, दोस्ती के रंग से, प्यार के रंग से, और अन्य सभी रंगो से रंग दे। रंग बिरंगी इस होली में, होली का हर रंग आपको मुबारक। होली प्यार लुटाने और प्यार पाने का उत्सव है। अगर जीवन में गमों का अंधेरा हो तो होली के रंग भी बेरंग लगने लगते हैं। ज़रूरत रंगों की नहीं प्रकाश की होती है, जिसमें रंगों का अस्तित्व होता है, जिससे रंगों की पहचान होती है। आज की होली में आपके सब दुःख दर्द धुल जाए और रंगपंचमी के सारे रंग आपके जीवन में खुशियों दे। होली त्यौहार है रंग और भांग का, हम सब यारों का, घर में आये मेहमानों का, गली में गली वालों का मोहल्ले में मौहल्ले वालों का, देश में देशवालों का, हमारे देश में ऐसी कई शहरें हैं जहां होली की रंगत ही अलग होती है और ऐसी जगह पर होली सेलिब्रेट करना किसी यादगार अनुभव की तरह होता है। इस होली सारी नकारात्मकता को दूर करें और एक नई शुरुआत करें। आपके सभी दुखों और दर्द का अंत हो। भगवान आपके जीवन के कैनवास को प्रेम, खुशी, समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और सफलता के रंगों से रंग दे। आपको आपके दोस्तों, रिश्तेदारों व प्रियजनों सभी को छत्तीसगढ़ संदेश की तरफ से रंग पंचमी की हार्दिक शुभकामना व बधाई……