आज की व्यस्त और तनावपूर्ण जिंदगी में हंसी कहीं खो सी गई है जबकि हंसी हमारे लिए एक बहुत महत्वपूर्ण जरुरत है। आज हमे हंसने के लिए भी बहाने ढूंढने पड़ते हैं जबकि हंसी नियमित रूप से हमारे जीवन का हिस्सा होनी चाहिए। हंसी को हम लोग सिर्फ ख़ुशी का एक जरिया मानते हैं लेकिन असल में हंसना हमारे लिए शारीरिक दृष्टि से बहुत फायदेमंद होता है। आइये आपको भी बताते हैं हंसने के 5 ऐसे जबरदस्त फायदों के बारे में जिन्हे जानकर आप हंसी के बहाने नहीं ढूंढेंगे बल्कि हंसी को अपने रोज के जीवन का हिस्सा बना लेंगे।

1. हम व्यायाम से बाहरी शरीर को तो फायदा पहुंचते हैं लेकिन हमारे दिल के व्यायाम का काम हंसी करती है। हंसने से हमारे दिल का रक्त संचार सुचारु रहता है। दरअसल जब हम हँसते हैं तो हमारे शरीर से एंडोर्फिन नामक रसायन निकलता है जो दिल को मजबूत बनाता है और दिल के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके अलावा हंसमुख व्यक्तियों को दिल का दौरा आने की संभावना काफी कम होती है।
2. शरीर में ऑक्सीजन की कमी से कैंसर कोशिका और कई प्रकार के हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस जन्म लेते हैं लेकिन हंसने से हमारे शरीर में ऑक्सीजन की कमी पूरी होती है जिससे शरीर के हानिकारक बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं साथ ही इससे शरीर का प्रतिरक्षातंत्र भी मजबूत होता है।
3. सुबह के समय ताज़ी हवा के बीच हास्य योग करना बेहद फायदेमंद होता है इससे दिन भर प्रसन्नता बनी रहती है। अगर हास्य योग रात में किया जाये तो नींद बेहतर आती है। मधुमेह, पीठ-दर्द और तनाव से पीड़ित लोगों के लिए हास्य योग बेहद फायदेमंद होता है क्योंकि इससे हमारे शरीर से कई तरह के हारमोंस का स्राव होता है को इन रोगों में काफी फायदेमंद होते हैं।
4. हंसने से हमारे आसपास का माहौल भी खुशनुमा होता है और हमारे आसपास सकारत्मक ऊर्जा बढ़ती है जिससे दिन भर हमारा मन शांत और खुशनुमा बना रहता है। इसके लिए आप चाहे अपने दोस्तों के साथ हंसी भरी बातें या चुटकुले सुनकर हंसने का जरिया ढूंढ सकते हैं।
5. आपको शायद पता ना हो लेकिन हंसी मोटापे को भी नियंत्रित रखती है, दरअसल प्रतिदिन एक घंटा हंसने से करीब 400 कैलोरी ऊर्जा की खपत होती है। आप चाहें तो सुबह हास्य योग कर सकते हैं या फिर किसी हास्य क्लब से जुड़ सकते हैं ताकि आप किसी बहाने हंसने से होने वाले फायदों का लाभ उठा सकें।