
आंवले के पेड़ को एक जंगली पेड़ के रूप में जाना जाता है। यह अधिकतर जंगलो में ही पाया जाता है। स्वास्थ्य के लिए वरदान आंवला में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं। आंवला हमें लम्बे समय तक न सिर्फ स्वस्थ रख सकता हैं बल्कि जवान भी बनाये रखता है। आईये आज हम आप को आंवले के चमत्कारी गुणों से अवगत कराते हैं। यह अनमोल औषधि आंवला ऐसे रख सकता है आपको हमेशा जवान के सम्बन्ध में हम आपको बता रहे हैं।
आंवला के चमत्कारी गुण
आंवले में कई विटामिन्स बहुत अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें विटामिन सी ज़्यादा मात्रा में पाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि एक आंवले में तीन संतरों के बराबर विटामिन सी होता है। इसके अतिरिक्त आंवले में कैल्शियम, आयरन और फास्फोरस भी पाए जाते हैं। इसके औषधीय गुणों का वर्णन हम यहाँ कर रहे हैं।
आंवला बढ़ाता है हमारी आँखों की रौशनी
प्रतिदिन आंवला रस पीयें
आंवला रस हमारी आँखों के लिए एक वरदान है। अगर आपकी आँखों में मोतियाबिंद है या आप को कम दिखाई देता है। प्रतिदिन आंवला के जूस का सेवन करें। ऐसा करने से आप की आँखों की रौशनी बढ़ जाएगी और मोतियाबिंद भी कम हो जायेगा।
सेवन विधि – रोज़ाना 20 से 30ml आंवला रस बराबर मात्रा में गर्म पानी में मिलाकर लें। प्रातः ये रस शौचादि से निवृत होने के पश्चात खाली पेट लें। उसके बाद आधे घंटे तक कुछ भी न खाएं। पानी पी सकते हैं। इसी तरह रात को सोने से आधा घंटा पहले भी 20 से 30ml आंवला रस बराबर मात्रा में गर्म पानी में मिलाकर पी लें।
आंवले के पानी से आँखें धोना – सूखे आंवले को रात को पानी में भिगो कर रख दें। सुबह उठ कर उस पानी को छान कर उससे आँखें धोएं। इससे आखों की रौशनी तेज़ होगी और यदि आपको मोतियाबिन्द है तो उसमें भी सुधार होगा।
नोट: सूखे आंवले का प्रयोग करते समय ध्यान रखें कि ये साफ़ हो। इस पर फफूंद (fungus) न लगी हो।
ये आसान तरीके अपनाकर आप अपनी आँखों की रौशनी बढ़ा सकते हैं
आंवला करेगा आपके बालों को काला और घना
आंवले का रस पीने से आपके बाल सुन्दर, काले एवं घने होंगे। झड़ना कम होगा और ज्यादा उम्र तक बाल काले रहेंगे।
सेवन विधि –रोज़ाना 20 से 30ml आंवला रस बराबर मात्रा में गर्म पानी में मिलाकर लें। प्रातः ये रस शौचादि से निवृत होने के पश्चात खाली पेट लें। उसके बाद आधे घंटे तक कुछ भी न खाएं। पानी पी सकते हैं। इसी तरह रात को सोने से आधा घंटा पहले भी 20 से 30ml आंवला रस बराबर मात्रा में गर्म पानी में मिलाकर पी लें।
आंवला की सर में मालिश – आंवला रस को तिल के तेल में मिलाकर हल्के हाथों से अपने बालों की जड़ों में लगायें। कम से कम 1 घंटा लगा कर रखें और फिर किसी सौम्य (mild) शैम्पू से धो लें। बाल झड़ने कम हो जायेंगे और लम्बे घने बन जायेंगे।
यदि मूत्र त्यागते समय हो जलन
यदि आपको मूत्र त्यागते समय जलन होती है या ठीक से मूत्र नहीं आ रहा है। ऐसा होने पर रोजाना आंवले के रस में शहद मिलकर सेवन करें। यह करने से आप के मूत्र में होने वाली जलन समाप्त हो जाएगी तथा मूत्र भी आराम से आएगा।
नोट: याद रहे पानी अधिक मात्रा में पीएं।
कान में होने वाली बीमारियां तथा उनके घरेलू उपचार
हृदय रोग करता है दूर
आंवले के मुरब्बे का सेवन – यदि आप दिल की बीमारी से पीड़ित हैं तो आप आंवले के मुरब्बे का रोजाना सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से आप का दिल मज़बूत होगा।
आंवले का सेवन – रोजाना कम से कम तीन कच्चे आंवले का सेवन जरूर करें इससे भी आप को बहुत आराम मिलेगा।
नोट: आंवला की प्रकृति ठण्डी है, सेवन से पहले किसी अनुभवी वैद्य से परामर्श अवश्य ले लें।
हड्डियाँ कर देगा मज़बूत
आंवले में कैल्शियम पाया जाता है और कैल्शियम हड्डियों के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। अगर आपकी हड्डियाँ कमज़ोर हैं या आप के जोड़ों में दर्द रहता है। रोजाना आंवला रस पीएं इससे आपकी हड्डियां भी मजबूत हो जाएगी और जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलेगा।
(आंवला रस पीने का तरीका उपर दिया गया है)
रक्त को कर देता है शुद्ध
यदि आपके रक्त में किसी प्रकार की समस्या या अशुद्धि है। आंवला के प्रतिदिन सेवन से ठीक हो सकती है। बताये गए तरीके से आंवला रस पीयें तथा आंवला खाएं।
दाँतों में होने वाली समस्यायों का रामबाण उपचार
ऐसे हो जाएगी आपकी काया पलट
रोजाना सुबह उठकर शौच आदि से निवृत होने के पश्चात। गुनगुने पानी में आंवला का रस तथा ग्वारपाठा (अलोविरा) का जूस मिलाकर पीने से कब्ज दूर होती है। पेट साफ़ रहता है और पेट से सम्बन्धी सभी रोग दूर हो जाते हैं।
आंवला कैंडी से होगा ये असर
आवला की कैंडी बना लें और रात में खाना खाने के बाद खाएं। ऐसा करने से आप का हाजमा ठीक रहेगा और भोजन आसानी से पच जाता है।
मधुमेह है तो करें ये
अगर आप को मधुमेह है तो रोजाना बताये गए तरीके से आंवले का जूस पियें आप को बहुत आराम मिलेगा।
गर्भावस्था में उल्टी से बचाएगा आंवला
अगर आप को गर्भावस्था में उल्टी आती है तो आंवले का मुरब्बा खाएं। दिन में कम से कम 3 बार 2 आंवले के मुरब्बे खाएं उल्टी आनी बंद हो जाएगी।