भिलाई। श्रीराम जन्मोत्सव समिति खुर्सीपार प्रखंड व भारतीय जनता पार्टी खुर्सीपार मंडल के कार्यकर्ताओ के सयुक्त तत्वाधान में अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के दौरान आज नव जागृति गणेश व दशहरा उत्सव समिति खुर्सीपार को शासन, प्रशासन व कांग्रेसी नेताओं द्वारा दशहरा कार्यक्रम को लेकर की जा रही राजनीति व धर्म के साथ खिलवाड़ करने के विरोध में मौन जुलूस निकाला गयी। मौन जुलूस का नेतृत्व श्रीराम जन्मोत्सव समिति के युवा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय व प्रदेश महामंत्री बुध्धन ठाकुर व नव जागृति दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष जयशंकर चौधरी ने की। जिसमे मुख्य रूप से मुरलीधर अग्रवाल, पी.श्यामसुंदर राव, तेजबहादुर सिंह, लाल चंद मौर्य, जोगिंदर शर्मा,मार्तण्ड सिंह मनहर, काली प्रशाद, अनिल सिंह, रूपेश वर्मा, राजकुमार यादव, के.एल. श्रीवास्तव, नवल किशोर साहू, राजू श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह, मनीष अग्रवाल, जी.वी.आर.मुर्ति, अकबर अली, शिबू अग्रवाल, प्रभान्स चौधरी, मेवालाल यादव, विनोद गोयल तोती भैया, लक्ष्मीनारायन, कृष्णा चौधरी, कामिट रॉबर्ट, अन्नू जासवाल, लक्ष्मी साहू, पीताम्बर शर्मा, सोनू शर्मा, विनोद सिंह, राकेश श्रीवास्तव, शंकर राव, राजू सिंह, शिवदास केशरी, परमा शाह, राकेश अग्रवाल, रामप्यारे फौजी, रिकु साहु, बसंत प्रधान, विष्णुपाठक, गारगी मिश्रा, मनोज यादव, मानवेन्द्र सिंह, कलेश्वर साहु, भुनेश्वर साहु, राजमणि तिवारी सहित बड़ी संख्या में महिला उपस्थित थी।
महापौर को सद्बुद्धि दे मौन यात्रा आज जुलूस के रूप में निकली
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment