बीजापुर। जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र के चेरापल्ली के जंगलों में सोमवार की सुबह से मुठभेड़ जारी है। सर्चिंग पर निकली कोबरा बटालियन की टीम पर जंगल में पहले से छुपे नक्सलियों ने गोली चला दी। जवाब में जवानों भी एक नक्सली को मार गिराया। नक्सलियों की तरफ से हुई गोलीबारी में 4 जवानों के घायल होने की जानकारी मिली है। अब तक सुरक्षा बल की तरफ से इस मामले में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस गोलीबारी में डिप्टी कमांडेंन्ट रैंक के अधिकारी भी घायल हुए हैं। जवानों को नक्सलियों के जंगल में इक_ा होने की जानकारी मिली थी, सर्चिंग पर टीम रवाना की गई। कुछ हर देर बाद जवानों और नक्सलियों का आमसा-सामना हो गया। मुठभेड़ अब भी जारी होने की जानकारी मिल रही है। घायल जवानों की मदद के लिए जिले से अन्य जवानों की टीम घटना स्थल के लिए रवाना हो चुकी है।
नक्सली और जवानों के बीच गोलीबारी….. 4 जवान घायल एक माओवादी हुआ ढेर
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment