दुर्ग। 05 जुलाई, 2026, (सीजी संदेश) : दुर्ग पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष वारंट अभियान के दौरान सुपेला थाना क्षेत्र के 04 स्थायी वारंटी एवं 03 गिरफ्तारी वारंटी कुल 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आगे की वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की गई। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की घेराबंदी कर विधिवत गिरफ्तारी की गई तथा सभी के विरुद्ध लंबित न्यायालयीन वारंटों का प्रभावी निष्पादन किया गया।
दिनांक 05 जुलाई को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना सुपेला पुलिस द्वारा विशेष वारंट अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर घेराबंदी कर न्यायालय से जारी स्थायी वारंट एवं गिरफ्तारी वारंट वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों के विरुद्ध लंबित वारंटों का तामील कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
घटना स्थल :
थाना सुपेला क्षेत्र, जिला दुर्ग।
आरोपी का नाम :
1. खेमराज यादव, उम्र 23 वर्ष, निवासी गौतम नगर, बरकत किराना स्टोर के पास, सुपेला। (स्थायी वारंटी)
2. खेमचंद पिपरोल उर्फ हेमचंद, उम्र 37 वर्ष, निवासी न्यू कृष्णा नगर, डमरू मोहल्ला, महोबिया क्लीनिक के पास, सुपेला। (गिरफ्तारी वारंट)
3. शीव खुटेल, उम्र 29 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 05, कृष्णा नगर, चन्द्राकर दुकान के पास, सुपेला। (दो गिरफ्तारी वारंट)
4. कमलेश यादव, उम्र 43 वर्ष, निवासी पांच रास्ता, सुपेला। (स्थायी वारंटी)
5. मो. अलीम कुरैशी, उम्र 40 वर्ष, निवासी इस्लाम नगर, मस्जिद के पास, सुपेला। (स्थायी वारंटी)
6. शेबु खान उर्फ मो. सैफ, उम्र 24 वर्ष, निवासी रेशम आवास, सुपेला। (स्थायी वारंटी)
जप्त सामग्री :
प्रकरण में कोई जप्ती नहीं।
सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक अम्बर भारद्वाज, प्रधान आरक्षक उपेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक देवनंद साहू, आरक्षक गोपाल लामा, आरक्षक प्रीतम हरिवंश एवं आरक्षक बमीत गुप्ता की सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि न्यायालयीन आदेशों एवं विधिक प्रक्रियाओं का पालन करें। किसी भी आपराधिक गतिविधि अथवा फरार वारंटी की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।




