दुर्ग। 24 जून, 2026, (सीजी संदेश) : अवैध शराब बिक्री पर दुर्ग पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है, इसी तारतम्य में रानीतराई पुलिस ने ग्राम घोरारी श्मशान घाट के पास अवैध रूप से शराब बिक्री की तैयारी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 153 पौवा देशी एवं अंग्रेजी शराब तथा बिक्री रकम कर आबकारी एक्ट के प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपी को न्यायालय प्रस्तुत किया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना रानीतराई पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ग्राम घोरारी श्मशान घाट के पास अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल रेड कार्यवाही की गई। मौके पर एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में अपना नाम नौगेन्द्र बंजारे बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में रखी अवैध शराब बरामद हुई। आरोपी द्वारा अवैध शराब बिक्री करना स्वीकार करने पर उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को दिनांक 24 जून को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
▪️ घटना का कारण :
अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से अवैध शराब का संग्रहण एवं बिक्री।
▪️ घटनास्थल :
ग्राम घोरारी श्मशान घाट के पास, थाना रानीतराई, जिला दुर्ग।
▪️ आरोपी का नाम :
1. नौगेन्द्र बंजारे, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम घोरारी, थाना रानीतराई, जिला दुर्ग।
▪️ जप्त सामग्री :
1. 88 पौवा देशी प्लेन मदिरा (प्रत्येक 180 एमएल)
2. 42 पौवा देशी शोले मसाला मदिरा (प्रत्येक 180 एमएल)
3. 23 पौवा अंग्रेजी गोवा शराब
4. बिक्री रकम ₹700/-
5. कुल जप्ती मूल्य लगभग ₹14,700/-
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना रानीतराई पुलिस स्टाफ की सक्रिय एवं प्रभावी भूमिका रही, जिनके द्वारा सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की गई।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों के निर्माण, परिवहन, संग्रहण अथवा बिक्री जैसी गतिविधियों से दूर रहें। इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को प्रदान करें।




