भिलाई। 03 जून, 2026, (सीजी संदेश) : सिरसा गेट चौक थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र में दिनदहाड़े अवैध रूप से मादक पदार्थ चिट्टा बिक्री करने वाली महिला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपीया के पास से मादक पदार्थ हेरोईन 5.80 ग्राम कीमती 5 लाख 80 हज़ार नगदी विक्रय रकम एवं विक्रय की राशि 20900 रूपये एवं 03 नग मोवाईल कीमती 12000 जुमला कीमती 6 लाख 12 हज़ार 9 सौ रुपए बरामद कर गिरफ्तारी के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस से मेरी जानकारी के अनुसार दिनांक 02 जून को जरिये मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि रज्जी कौर नाम की महिला सिरसागेट यात्री प्रतिक्षालय के पास हेरोईन चिट्टा रखकर विक्रय कर रही है। सूचना मिलने पर पुरानी भिलाई थाना पुलिस स्टाफ मौके में पहुंचकर रेड कार्यवाही किया गया वहाँ एक महिला हरे रंग के सलवार शूट पहने मिली जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम रज्जी कौर पति स्व. मुख्तार सिंग उम्र 50 वर्ष पता खुर्सीपार जोन 03, थाना खुर्सीपार की रहने वाली बतायी जिसे महिला आरक्षक द्वारा संदेही महिला का तलाशी कराने पर रज्जी कौर के पास से मादक पदार्थ हेरोईन जैसा मिला एवं विक्रय की राशि 20900 रूपये एवं 03 नग मोबाईल बरामद हुआ आरोपिया को कृत्य अपराध धारा 21 (क) (ख), 27 (क) एनडीपीएस एक्ट का घटित होना पाये जाने से मौके पर जप्ती, गिरफ्तारी की कार्यवाही किया गया, मामला अजमानतीय होने से आरोपिया रज्जी कौर पति स्व. मुख्तार सिंग उम्र 50 साल पता खुर्सीपार जोन 03 को न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय पेश किया गया है।
अपराध क्रमांक -: 288/2026,
धारा- : 21 (क) (ख), 27 (क) एनडीपीएस एक्ट
जप्ती-: मादक पदार्थ हेरोईन 5.80 ग्राम कीमती 5 लाख 80 हज़ार नगदी विक्रय रकम एवं विक्रय की राशि 20900 रूपये एवं 03 नग मोवाईल कीमती 12000 जुमला कीमती 6 लाख 12 हज़ार 9 सौ रुपए
गिरफ्तार आरोपिया -: रज्जी कौर पति स्व. मुख्तार सिंग उम्र 50 वर्ष पता खुर्सीपार जोन 03, थाना खुर्सीपार




