भिलाई। लगन, मेहनत और कठिन परिश्रम से पहुंची शिखर पर। छत्तीसगढ़ वासियों के लिये यह गौरव की बात है। हम बात कर रहे है, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री डॉ.सरोज पाण्डेय की। जिन्होंने राजनीति के कर्मपथ पर चलकर अपना लोहा मनवाया है। कभी दुर्ग की महापौर, विधायक और सांसद, तीनों होने का रिकॉर्ड रखने के अलावा, सरोज पांडे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को टीम की प्रमुख सदस्य भी हैं। वे पार्टी की तरफ से दी जाने वाली जिम्मेदारियों को तत्काल प्रभाव से निभाने में लग जाती हैं। वे महाराष्ट्र जैसे प्रमुख राज्य की महासचिव भी हैं। राज्य में पार्टी के भीतर ताकतवर विरोधियों के होने के बावजूद वे खुद को प्रासंगिक बनाए रखने में कामयाब रहीं हैं। शिवसेना के साथ गठबंधन बचाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा कर प्रतिभा दिखाई। उन्हें एक ऐसे शख्स के रूप में देखा जाता है, जिसे 2018 के विधानसभा चुनावों में पार्टी की अपमानजनक हार के बाद छत्तीसगढ़ में भाजपा को पुनर्जीवित करने की जिम्मेदारी दी जा सकती है। डॉ.सरोज पाण्डेय को पुस्तक में गहरी रूची है तथा सादा जीवन उच्च विचार के साथ भारतीय परम्पराओं में गहरी रूची है।
राष्ट्रीय राजनीति में टॉप पर शुमार हुई डॉ.सरोज पाण्डेय…. छत्तीसगढ़ का बढ़ाया स्वाभिमान
RO No. 12276/54
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment