भिलाई 12 जुलाई 2026 । राजनांदगाव जिले के मदनवाड़ा में शहीद हुए रिसाली भिलाई के जवान रजनीकांत सिंह की 17वीं पुण्यतिथि के मौके पर रविवार को श्रद्धांजलि सभा रखी गई। रिसाली स्थित शहीद रजनीकांत सिंह के स्मारक स्थल पर प्रेम संगवारी बहुद्धेशीय सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित कार्याक्रम में प्रदेश के डीजीपी अरुण देव गौतम विशेष रूप से उपस्थित रहे। डीजीपी गौतम की उपस्थिति में शहीद जवान की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके दुर्ग रेंज के आईजी अभिषेक शाण्डिल्य, एसएसपी विजय अग्रवाल, एएसपी सुखनंदन राठौर, नेवई थाना प्रभारी अनिल साहू सहित शहीद जवान की पत्नी पिंकी साहू व पूरा परिवार उपस्थित रहा। कार्यक्रम के दौरान प्रेम संगवारी बहुद्धेशीय सेवा समिति के संयोजक विष्णु पाठक ने डीजीपी अरुण देव गौतम को आज ही के दिन 2009 में घटित उस हृदय विदारक घटना का स्मरण कराया। डीजीपी गौतम ने ने उस दिन को याद किया और शहीद जवान की पत्नी पिंकी साहू से मिलकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने किसी भी तरह की समस्या होने पर पुलिस परिवार द्वारा मदद का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में प्रेम संगवारी बहुद्धेशीय सेवा समिति के अध्यक्ष मुकेश पाण्डेय, महासचिव रंग बहादुद सिंह सहित समिति के अन्य पदाधिकारी व सदस्य तथा क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
मदनवाड़ा हमले में शहीद जवान को दी गई श्रद्धांजलि, रिसाली में स्मारक स्थल पर पहुंचे डीजीपी
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment




