भिलाई। ‘भोले बाबा की बारातÓ का सफल आयोजन के बाद बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा एक बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने भोले बाबा की बारात में सहयोग करने वाले सभी पदाधिकारियों, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और भिलाई नगर निगम का धन्यवाद किया है। बैठक में भोले बाबा बारात की समीक्षा की गई। जिसमें तय हुआ कि आने वाले वर्षों में और भव्य बारात निकाली जाएगी। समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि साल 2020 में महाशिवरात्रि के पर्व पर भोले बाबा की बारात निकाली गई। जिसका श्रेय भिलाई की जनता को जाता है। उनके सहयोग से और जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों की सहभागिता से यह सफल आयोजन हुआ। उन्होंने कार्यक्रम में जिन पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई थी। उनका बहुत-बहुत आभार उनके सहयोग से भोले बाबा की बारात बहुत ही शांतिपूर्ण और संयम तरीके से निकाली गई। उन्होंने यह भी कहा कि बिना जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन के सहयोग से यह संभव नहीं था इसलिए सबसे ज्यादा उन्हें आभार प्रकट करता हूं। श्री सिंह ने बताया कि इस सफल आयोजन के लिए उन्होंने दुर्ग जिले के कलेक्टर अंकित आनंद, विवेकानंद सिन्हा आईजी दुर्ग रेजं, एसएसपी अजय यादव, एडिशनल एस पी रोहित झा, रितुराज रघुवंशी आयुक्त, गजेंद्र ठाकुर अपर कलेक्टर, पचंभाई डिप्टी कलेक्टर, अशोक दिवेदी उपाआयुक्त नगर निगम भिलाई, सीएसपी विश्वास चन्द्राकर, डीसपी गुरजित सिंह, टीआई सुरेंद्र उईके, विनय सिंह, खुसिपार आयुक्त पिर्ती सिंह को ससम्मान स्मृति चिन्ह भेंट किया। इसके साथ ही उन्होंने धन्यवाद किया और आग्रह किया कि आने वाले समय में उनका इसी तरह सहयोग बना रहे। गौरतलब है कि 21 फरवरी महाशिवरात्रि के पर्व पर भिलाई के हथकोच शिव मंदिर से भोले बाबा की बारात निकाली गई। इस बारात में छत्तीसगढ़ समेत अन्य प्रदेशों से झांकियां शामिल हुई। इस दौरान करीब चार हजार से अधिक कलाकार भूत पिशाच, शिव शंकर, राम रावण, बंदर, भालू अन्य वेशभूषा में शामिल हुए। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों के अखाड़ा नृत्य और सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया गया। झारखंड का शिव तांडव भी शामिल था। भोले बाबा की बारात में ऐतिहासिक रूप से पचास हजार हजारों की संख्या में न सिर्फ छत्तीसगढ़ के बल्कि अन्य राज्यों के राजनेता, साधु संत और व्यापारी शामिल हुए। मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, भाजपा के महामंत्री रामप्रताप सिंह, पवन साय, पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, अमर अगृवाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी, दिपक साहू समेत तमाम दिग्गज भोले बाबा की बारात में शामिल हुए और बाबा का आशीर्वाद लिया।
सफल आयोजन के बाद…… प्रशासन का बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति ने किया धन्यवाद
[smartslider3 slider=2]
RO No. 12276/54
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment