लोरमी। 14अगस्त, 2026, (सीजी संदेश) : उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक अरुण साव ने आज लोरमी विधानसभा के विभिन्न गांवों में युवा मोर्चा एवं कार्यकर्ता साथियों के साथ मोटर साइकिल से तिरंगा यात्रा निकाली। गांवों की सड़कों और चौक-चौराहों से गुजरती यात्रा में देशभक्ति का गजब का उत्साह दिखाई दी। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से ग्रामीण अंचल गूंज उठा।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने पुराना बस स्टैंड तहसील चौक झंझपुरी से अनेक गांव होते हुए दाऊकापा तक तिरंगा यात्रा निकाली, जो ग्राम डोंगरिया, उरईकछार, अखरार, सारिसताल, धनियाडोली, अमलडीही, गोड़खाम्ही और बोड़तराकला होते हुए आगे बढ़ी। गांवों की गलियों और ग्रामीण रास्तों पर लहराता तिरंगा देशभक्ति का संदेश दिया। ग्रामीणों ने उत्साह के साथ यात्रा का स्वागत किया। यात्रा हरदी, खेकतरा और खैरवार होते हुए दाऊकापा पहुंची। जगह-जगह तिरंगे के प्रति सम्मान और देशप्रेम का भाव दिखाई दिया। तिरंगे की शान में बढ़ता हर कदम देश की एकता और अखंडता का संदेश दे रहा था।दाऊकापा में तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में हर नागरिक की भागीदारी का संकल्प लिया।
लोरमी नगर में गूंजा विजयी विश्व तिरंगा प्यारा
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने नगर पालिका लोरमी में मातृभूमि के प्रेम से सराबोर होकर तिरंगा यात्रा निकाली। मानस मंच से शुरू हुई यात्रा नगर के मुंगेली चौक, हटरी चौक, नया बस स्टैंड, गुरुद्वारा चौक ,पुराना बस स्टैंड से होकर गुजरी। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा नगर गूंज उठा। नगरवासियों ने उत्साह के साथ यात्रा में सहभागिता की। हर ओर तिरंगे के प्रति सम्मान और देश के प्रति गर्व का भाव दिखाई दिया।
वीर शहीदों के सपनों का भारत बनाने का लिया संकल्प
श्री साव ने कहा कि तिरंगा यात्रा वीर शहीदों को नमन करने और उनके बलिदान को याद करने का अवसर है। यह भारत माता के सम्मान और घर-घर देशभक्ति का संदेश पहुंचाने का संकल्प है। हमें मुझे क्या मिलेगा से ऊपर उठकर निस्वार्थ भाव से देशहित में कार्य करना चाहिए। आज वीर शहीदों के सपनों को साकार करने की जिम्मेदारी हम सभी की है। आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में हर नागरिक को योगदान देना है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमें भी कदम से कदम मिलाकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी है। एक नागरिक एक कदम आगे बढ़ाएगा, तो देश 140 करोड़ कदम आगे बढ़ेगा। तिरंगा यात्रा में लोरमी प्रभारी ज्योतिनंदन दुबे जी, नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा सिंह, जिला पंचायत सदस्य रत्ना काटले, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनिता साहू, धनीराम यादव, प्रदीप मिश्रा, रवि शर्मा, रामेश्वर बंजारे, अरुण ध्रुव, गुरमीत सलूजा, कोमल साहू, महिला मोर्चा पदाधिकारी, विक्रम सिंह, दिनेश साहू, संदीप सोनी, सुरजीत भास्कर, प्रदीप गायकवाड़, संतोष साहू, मंडल अध्यक्ष सुशील यादव, राजेंद्र साहू, दिनेश कश्यप, लेखराज सिंह, मोर्चा के धनेंद्र राजपूत तामेश्वर साह, उत्तम साहू, अभिषेक पाठक, किसान मोर्चा, युवा मोर्चा के अन्य साथी गण, भाजपा पदाधिकारी, पार्षद, एल्डरमैन, कार्यकर्ता गण, सरपंच गण, पंच गण एवं ग्रामीण शामिल हुए।




