भिलाई। 01 फरवरी, 2024, (सीजी संदेश) : पुरानी शिव मंदिर कॉलोनी शांति नगर निवासी रवि सेन ने वार्ड के पार्षद अभिषेक मिश्रा को आवेदन पत्र सौंप कर उनके घर के समीप स्थित नाली के पास दीवार बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नाली के पास गूलर एवं कटीली झाड़ियां होने की वजह से आए दिन 2 से 10 फीट तक के जहरीले सांप उनके घर में घुस जाते हैं। इसके अलावा कई तरह के कीड़े मकोड़े और जीव जंतु भी वहां से निकलते रहते हैं। जिनसे उन्हें हमेशा जान का खतरा बना रहता है साथ ही नाली के आसपास असामाजिक तत्वों का भी डेरा लगा रहता है जिससे उनके घर की सुरक्षा प्रभावित हो रही है। अतः उन्होंने मांग की है कि नाली के पास उगे झाड़ियां को काटकर वहां दीवार बनाई जाए ताकि जहरीले जीव जंतुओं से छुटकारा मिल सके।



