भिलाई तीन 31 मई 2026। नगर निगम भिलाई चरोदा क्षेत्र के सुशासन तिहार मे जनता की मांग पर पार्षद भारती राम सूर्यवंशी ने कई आवेदन लगाए हैं।जिसमें प्रमुख मांग ग्राम कुगदा, उरला, देवबलौदा, जी केबिन,सिरसाकला,मोरिद, गनियारी,सोमानी इन सभी गांवों को मिलाकर नगर पालिका का गठन करने के लिए आवेदन सौपा गया है।साथ ही उन्होंने दूसरी मांग पटरी पार क्षेत्र में कॉलेज, सामुदायिक केंद्र, हॉस्पिटल सौ बिस्तर वाला साथ ही बैंक शाखा,पुलिस चौकी खोला की मांग किए हैं। इसके साथ ही शिव मंदिर वार्ड 31, घासीदास मंदिर, सी केबिन तक सीसी रोड,सात बहनिया मंदिर से डीएमसी चौक तक का विद्युत पोल व स्ट्रीट लाइट, देवबलोदा बाजार चौक से मुक्तिधाम होते हुए उरला मनी कंचन केंद्र तक के विद्युत पोल व स्ट्रीट लाइट, देवबलोदा गौ स्थल से बाजार चौक तक अधूरा नहर निर्माण को पूरा किया जावे। वृद्ध व विधवा,दिव्यांगजनो को 7 महीने से पेंशन नहीं मिलने का भी शिकायत किया गया हैँ। रामसागर पारा उरला वार्ड 31 में पाइपलाइन विस्तारीकरण,धर्मेंद्र शर्मा के घर से गंगा वर्मा घर तक, ग्राम देवबलोदा में पुरुषोत्तम साहू के बड़ी से धनु बंजारे के घर तक का नया पाइपलाइन विस्तारीकरण जैसे प्रमुख मांगों के लिए आवेदन सौंपा गया है.। इस अवसर पर राम सूर्यवंशी जिला महामंत्री दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस,राहुल वर्मा जिला अध्यक्ष असंगठित कामगार व कर्मचारी कांग्रेस, पार्षद भारती राम सूर्यवंशी,प्रेम कुमार मिश्रा,विजय पुरी,डक्स पटेल,सौरभ वर्मा,ऋषभ तिवारी,मोंटी यादव जीतू श्रीवास्तव शामिल थे।
नगर निगम क्षेत्र में वृद्ध व विधवा,दिव्यांगजनो को 7 महीने से पेंशन नहीं : राम सूर्यवंशी,,,,,सुशासन तिहार में किया गया शिकायत
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment




