
भिलाई। क्रिश्चन कम्यूनिटी चर्च सेक्टर-6 भिलाई द्वारा अपना 61वां स्थापना दिवस 29 सितम्बर से 6 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है। इस अवसर पर गीत-संगीत प्रतियोगिता कवि सम्मेलन, सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों के अलावा आत्मिकसभा का आयोजन किया जायेगा। साथ ही प्रति 10 वर्ष में प्रकाशित होने वाले चर्च की पत्रिका का विमोचन भी किया जावेगा।
क्रिश्चन कम्यूनिटी चर्च की स्थापना 5 अक्टूबर 1958 में हुई थी। वह समय लगभग भिलाई इस्पात संयंत्र के स्थापना का समय भी रहा। चर्च से जुड़ी एक रोचक बात यह भी है कि स्थापना से पूर्व एक डेलिगेशन तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू से मिलने पास्टर पन्ना लाल के नेतृत्व में गया था। नेहरू जी ने उनसे पूछा की इस संबंध में उन्हे किस प्रकार की सहायता की आवश्यकता है। तब पास्टर पन्ना लाल के मुंह से एक ट्रक सीमेंट की जगह एक वैगन सीमेंट की मांग की। उस वक्त सीमेंट राशन के माध्यम से मिलता था। एक वैगन सीमेंट नेहरू जी के आदेश पर भिलाई आ गया और चर्च के पास उसे रखने की जगह नहीं थी। उस वक्त ज्यादा सीमेंट आ जाने से बड़ा चर्च बनाया गया। आज स्थिति यह है कि पांच हजार से ज्यादा चर्च में मैम्बर है। संडे आराधना 9 बजे शुरू होती है। सवा 9 बजे तक चर्च में बैठने की जगह नहीं बचती। यह वर्ष चर्च का 61वां स्थापना वर्ष है जिसे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। कार्यक्रम विवरण इस प्रकार है- 29 सितम्बर दोपहर 2.30 बजे गीत-संगीत प्रतियोगिता, 30 सितम्बर संध्या 6.30 बजे मनोरंजक कार्यक्रम युवा एवं संडे स्कूल के युवाओं द्वारा प्रस्तुत किया जावेगा, 1 अक्टूबर संध्या 6.30 बजे मनोरंजक प्रस्तुति महिला एवं पुरूषों द्वारा, 2 अक्टूबर संध्या 6.30 बजे कवि सम्मेलन तथा 3 अक्टूबर से 5 अक्टूबर प्रतिदिन संध्या 6.30 बजे आत्मिक सभा का आयोजन किया जावेगा। 6 अक्टूबर स्थापना दिवस कार्यक्रम प्रात: 9 बजे से 12 बजे तक तत्पश्चात महाभोज का आयोजन किया जायेगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध वक्ता एवं मसीही प्रचारक डॉ.अजीत होरो नई दिल्ली होंगे। जिनका स्वागत कलिसिया द्वारा परंपरागत आदिवासी नृत्य से किया जायेगा। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश सहित प्रदेश एवं देश के प्रतिभागी एवं अतिथि शामिल होंगे।