भिलाई 18 अगस्त 2026।दशम पिता श्री गुरु गोबिंद सिंघ साहिब जी के प्रकाश पर्व मूल नानकशाही कैलेंडर के अनुसार 5 जनवरी को ही मनाने को लेकर बैठक हुई है। बैठक में छत्तीसगढ़ सिख पंचायत भिलाई दुर्ग एवं सिख युथ सेवा समिति भिलाई के साथ-साथ सभी गुरुद्वारे के सिंघ साहिबान की उपस्थिति में सिख पंचायत अध्यक्ष जसवीर सिंह चहल की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक में विचार-विमर्श किया गया। सिख पंचायत महासचिव गुरुनाम सिंह ने बताया कि 5 जनवरी की तिथि को लेकर
नानकशाही कैलेंडर (संशोधित/मूल) के अनुसार श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व 5 जनवरी को निर्धारित है।
आज की बैठक में तिथियों की एकसमता और पंथक परंपरा को लेकर कि प्रकाश पर्व 5 जनवरी को मनाना सर्व सहमति से तय हुआ है। श्री गुरु गोविंद सिंह साहब जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में नगर कीर्तन एक सप्ताह पूर्व निकाला जाएगा।
आज की बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित सिख युथ सेवा समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू एवं कोषाध्यक्ष मलकीत सिंह द्वारा 5 जनवरी की प्रकाश पर्व की तिथि तय करने की सहमति दी। आज की बैठक में छत्तीसगढ़ सिख पंचायत के पलविंदर सिंह रंधावा,बलदेव सिंह, हरभजन सिंह चहल, जसवीर सिंह सैनी, हरमिंदरसिंह सैनी,सरबजीत सिंह नंदरा,, गुरदेव सिंह,, कुलवंत सिंह, बीबी कुलवंत कौर,, गुरमीत सिंह चहल, तेजिंदर सिंह हुंदल,बलजिंदर सिंह कलेर,गुरमीत सिंह सोखी, सौदागर सिंह निर्मल सिंह रंधावा, सुखदेव सिंह लाडी,,हरपाल सिंह हैप्पी, पवित्र सिंह,, त्रिलोचन सिंह सिद्धू, जगजोत सिंह बिंद्रा,, इंद्रपाल सिंह सैनी, जसवंत सिंह, कुलदीप सिंह जोगिंदर सिंह,स्वरूप सिंह, पुष्पक सिंह,, जसवीर सिंह वेगल, अमृतपाल सिंह,, मुखविंदर सिंह,परमजीत सिंह,रौनक सिंह, निशांन सिंह, अजीत सिंह खैरा, मलकीत सिंह, बलविंदर सिंह, जसेड़ा अनूप सिंह, बलकार सिंह,अमृतपाल सिंह,गुरविंदर सिंह,बलविंदर कौर,सुखविंदर कौर,एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।
श्री गुरु गोविंद सिंघ साहिब जी के प्रकाश की एक निर्धारित तिथि को लेकर छत्तीसगढ़ सिख पंचायत ,सिख युथ सेवा समिति ,और सभी गुरुद्वारा कमेटियों की अहम बैठक
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment



