भिलाई 04 अगस्त 2026। भिलाई इस्पात संयंत्र और भिलाई टाउनशिप को बचाने का आह्वान कर जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई द्वारा निकाली गई पदयात्रा के तीसरे दिन मंगलवार, 4 अगस्त को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का हुजूम सड़कों पर उतर पड़ा। हाथों में कांग्रेस का ध्वज लिए और देशभक्ति गीतों पर झूमते,नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं का जोश अपनी चरम सीमा पर था। डबरापारा में कांग्रेस के बुजुर्ग नेताओं एवं स्थानीय लोगों द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी, भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। यहां से पदयात्रा शुरू हुई जो कल राजधानी रायपुर पहुंचेगी।डबरापारा से प्रारंभ हुई पदयात्रा सिरसा गेट, भिलाई तीन पहुंची तो वहां सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता स्वागत के लिए खड़े थे। विधायक श्रीमती अनिला भेड़िया यहां मौजूद थीं। उन्होंने पदयात्रियों का आरती उतारकर सम्मान किया। यहां से पदयात्रा भिलाई तीन स्थित पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर जाकर रुकी, जहां स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई थी। पूर्व मुख्यमंत्री के पंजाब प्रवास में होने के कारण उनके पुत्र चैतन्य बघेल ने पूरी जिम्मेदारी संभाली। चैतन्य बघेल ने पदयात्रियों का स्वागत किया और उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं।पदयात्रा शुरू हुई तो चैतन्य बघेल भी पूरे जोश के साथ इसमें शामिल हो गए। उनके साथ जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष राकेश ठाकुर भी शामिल हुए।पदयात्रियों को संबोधित करते हुए चैतन्य बघेल ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी ने भिलाई इस्पात संयंत्र और भिलाई टाउनशिप को बचाने का जो संकल्प लिया है वह सराहनीय है। कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का जोश देखकर वे उत्साहित हैं। हमें भाजपा के मंसूबों को हराना है। हम किसी भी कीमत पर बीएसपी और भिलाई टाउनशिप को खत्म नहीं होने देंगे। भाजपा ने बनाया तो कुछ नहीं लेकिन कांग्रेस ने जो भी बनाया उसी को बेच रही है और निजीकरण कर रही है। कांग्रेस द्वारा बनाए गए किसी भी संस्था के निजीकरण किए जाने का हम विरोध करते हैं। पदयात्रा यहां से चरोदा पहुंची, जहां दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में माथा टेककर पदयात्री आगे बढ़े। जी रोड पर आने वाले हर चौक चौराहे पर सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय निवासियों का भी जमावड़ा लगा रहा। लोगों ने पदयात्रियों का तिलक लगाकर और पुष्पमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री चंद्राकर का कहना था कि पदयात्रा के दौरान इन तीन दिनों में उन्हें कांग्रेस के लोगों के साथ-साथ स्थानीय लोगों का जो प्यार मिला है उसे वह अभिभूत हैं। उनकी अब बड़ी जिम्मेदारी बनती है कि वह लोगों की कसौटी पर खरा उतरें।पदयात्रा पर निकले कार्यकर्ता आज जमकर नारेबाजी करते दिखे। कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद,मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी, भारतीय जनता पार्टी मुर्दाबाद, लोहा चोर कहां मिलेंगे बीजेपी के दफ्तर में, बीएसपी को बिकने नहीं देंगे आदि। जैसे-जैसे राजधानी रायपुर नजदीक आती जा रही है कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ता जा रहा है। पदयात्रियों की संख्या में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। स्वागत करने वालों की बाढ़ आ गई है जिसके कारण पदयात्रियों में काफी उत्साह है। पदयात्रा साईं बाबा मंदिर, कुम्हारी पहुंची तो सभी ने साईं बाबा के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। दोपहर में बारिश की शुरुआत हुई लेकिन इससे पदयात्रियों के जोश में कोई कमी नहीं आई। थोड़ी देर रुक कर पदयात्री फिर आगे निकल पड़े।देर शाम पदयात्रा टाटीबंध चौक पहुंची जहां रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई थी। आज की पदयात्रा में चैतन्य बघेल ,राकेश ठाकुर, निर्मल कोसरे ,नीरज पाल, शशि सिन्हा ,मनीष बंछोर, गिरवर बंटी साहू, बृजमोहन सिंह, नीता लोधी ,अनिला भेड़िया, लालचंद वर्मा ,संदीप निरंकारी ,केशव चौबे ,जी राजू ,नरसिंह नाथ, गुड्डू खान, भूपेंद्र यादव ,मोहम्मद रफीक, शमशेर सिद्दीकी ,अयूब खान, राजेश चौधरी ,राजेश साहू, विनोद यादव ,जी आर साहू , रविंदर सिंह, नेहा साहू, ऊषा शर्मा, गोविंद कोसले विष्णु बारले, अली हुसैन सिद्दीकी, विनोद गुप्ता, पिंकी वर्मा, अनीशा बघेल, फारूक खान, शोएब मोहम्मद, दीपक भाटिया, अमित सिंह, आनंद डोंगरे, दर्शन सिंह, जी याकूब, बलदाऊ पिपरिया सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बीएसपी और भिलाई टाउनशिप को बचाने निकले,,,,,,कांग्रेसियों मे उत्साह, चेतन्य का मिला साथ
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment




