भिलाई। 03 अगस्त, 2023 , (सीजी संदेश) : भाजपा जिला भिलाई द्वारा आगामी विधान सभा चुनाव को देखते सभी 10 मंडलों में बूथ लेवल प्रशिक्षण शिविर का अयोजन किया जा रहा हैं। जिसमें बी एल ए 2 सहित बूथ अध्यक्ष, पालक, पन्ना प्रमुख को विस्तार से जानकारी दी गई। बी एल ए 2 करण कनौजिया ने कहा आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए हमे नये मतदाता को जिनकी 18 वर्ष पूर्ण होने वाली है उसके नाम मतदाता सूची में जुड़वाना ,जिनके नाम किसी कारण मतदाता सूची में नहीं हैं और वार्ड में निवासरत है उनका नाम जुड़वाना एवम जिनका स्थानांतरण हो गया या किसी की मृत्यु हो गई हो उनका नाम कटवाकर सूची दुरूरत करना हो।
जिला अध्यक्ष बृजेश बिजपुरिया ने कहा कि चूकि चुनाव में समय कम रह गया है इसलिए हमे हर बूथ मजबूत करना होगा।मंडल के पदाधिकारी बूथ प्रभारी,पालक से मिलकर घर घर जाकर लोगों से सम्पर्क करे।बैठक में जिला महामंत्री प्रेमलाल साहू, उपाध्यक शिव सागर मिश्रा ,महेश वर्मा , अमर सोनकर,महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक,मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला एवम सह संयोजक सोशल मीडिया अखिलेश वर्मा ने विचार व्यक्त किए।संचालन दिनेश मिश्रा ने किया।
इस बैठक में जिला महामंत्री योगेंद्र सिंह, उपाध्यक विजेंद्र सिंह, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुंदर लाल साहू, अल्प संख्यक मोर्चा अध्यक्ष मो गुलाम अंसारी, कवल साहू, पार्षद नोहर वर्मा, दिनेश मिश्रा, अर्जुन साहू, प्रमिला दुबे, मनमीत कौर, अरमान खान, अहमद खान, डाक्टर एस कुमार पात्रा, गुरनाम सिंग, रतन शर्मा, नरेंद्र निषाद, विश्राम साहू, विश्वरंजन सिंह, निखिल सोनी, दीनदयाल गुप्ता, राकेश जैन, शैलेंद्र सक्सेना, सूरज सिंह राजपूत सहित युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अल्प संख्यक मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, किसान मोर्चा के कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी अमित पाहुजा ने दी।