भिलाई। 01 जुलाई, 2023, (सीजी संदेश) : भिलाई की कोमल सिंह और आकांक्षा बनाफर 29 जून से 01 जुलाई 2023 तक बेंगलुरु में सीनियर भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम के चयन ट्रायल में भाग ले रही हैं। ये दोनों खिलाड़ी हुडको वालीबॉल क्लब (HVC) भिलाई की खिलाड़ी हैं। आकांक्षा बनाफर अपने स्कूल के दिनों में HVC, भिलाई की नियमित खिलाड़ी रही, लेकिन पिछले साल उनका चयन SAI, त्रिवेन्द्रम केरला में हो गया और अब वह इस प्रतिष्ठित केंद्र में उन्नत कोचिंग प्राप्त कर रही हैं।
इस ट्रायल में चयनित खिलाड़ी 23 सितंबर से 08 अक्टूबर 2023 तक हांगझू, चीन में आयोजित होने वाले एशियाई खेलों (एशियाड) में भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। भिलाई, दुर्ग और छत्तीसगढ़ के सभी वॉलीबॉल प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।