भिलाई। भारतीय जनता पार्टी की दुर्ग जिला इकाई और भिलाई जिला इकाई की आज 5 नवम्बर को महत्वपूर्ण बैठक रखी गई है। इस बैठक में दोनों जिलों के संगठन चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा और निर्णय लिये जाएगें। बैठक में सांसद विजय बघेल विशेष तौर पर मार्ग दर्शन देंगें। पार्टी की दुर्ग जिला इकाई की बैठक जिला भाजपा कार्यालय में दोपहर 2 बजे से आयोजित की गई है। भिलाई जिला इकाई की बैठक शाम 4 बजे महाराणा प्रताप भवन सेक्टर 7 में होगी। भिलाई की बैठक में पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय, विधायक वैशाली नगर विद्यारतन भसीन, भी विशेष रूप से उपस्थित रहेगें। दुर्ग जिला इकाई की बैठक में पार्टी के पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल रहेगें। सांसद विजय बघेल ने पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से बैठक में उपस्थित रहने की अपील की है। इन दोनों महत्वपूर्ण बैठकों में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी कार्य समिति, सदस्य जिला भाजपा पदाधिकारी, मंडल भाजपा पदाािधकारी, कार्य समिति सदस्य भाजपा जनता युवा मोंर्चा, महिला मोर्चा सहित सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी जनपद प्रतिनिधि, निगम पार्षद, छाया पार्षद सहित सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य रखी गई है।
भारतीय जनता पार्टी में होगा अब रण…. 5 नवम्बर को बैठक सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री सहित कार्यकर्ता होंगे शामिल
RO No. 12276/54
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment