भिलाई। 05 जून, 2026, (सीजी संदेश) : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी भिलाई द्वारा प्रियदर्शनी परिसर सोसाइटी गार्डन में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पांडे, विधायक डोमनलाल कोसेवाड़ा, विधायक रिकेश सेन, भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, पूर्व जिला अध्यक्ष बृजेश भोजपुरिया, महेश वर्मा, निहारिका मिश्रा, पद्मश्री श्रीमती उषा बारले, वरिष्ठ नेता रविशंकर सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रभारी सहित अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इनमें चन्ना केशवलु (कार्यक्रम प्रभारी) पूनम शुक्ला ( वृक्षारोपण कार्यक्रम प्रभारी), भोजराज सिंह (नेता प्रतिपक्ष, नगर निगम), संजय दानी, योगेंद्र सिंह, मनीष अग्रवाल, विजय सिंह, त्रिलोचन सिंह, गोपाल कृष्ण वर्मा, सह मीडिया प्रभारी सूरज जायसवाल, आईटी सेल संयोजक विजय सिंह चौहान, प्रेमचंद देवांगन, मदन सिंह, राजू खान महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरभ जायसवाल, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष दिनेश देवांगन, समिति के अध्यक्ष जे एन तिवारी, अजित सिंह सहित अनेक पदाधिकारी शामिल रहे।
इस अवसर पर राकेश पांडे ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं, ये हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखते हैं। लगाए गए पौधे आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर सिद्ध होंगे।
विधायक डोमनलाल कोसेवाड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयास प्रेरणादायक हैं और यह अभियान जनभागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण है।
विधायक रिकेश सेन ने कहा कि केवल पौधा लगाना ही नहीं, बल्कि उसकी देखभाल करना भी हम सभी की जिम्मेदारी है, तभी यह वृक्ष भविष्य में पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे सकेंगे।
भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने कहा कि जिस प्रकार माँ अपने बच्चों का पालन-पोषण करती है, उसी प्रकार वृक्ष भी हमें जीवनदायी ऑक्सीजन देकर संरक्षण प्रदान करते हैं, इसलिए उनका संरक्षण हमारा कर्तव्य है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, भाजपा के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में शंकर लाल देवांगन,सरला आचार्य,सबिता नाहक, प्रीति जादव, स्वाति गुप्ता,राजेश्वरी रेड्डी, रवि साहू, गोपाल साहू, पिंकी सिंह, खूबी साहू आदि सैकड़ो की संख्या में वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।




