[smartslider3 slider=2]
RO No. 12276/54
भिलाई। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर के सभी छोटे बड़े मंदिर एवं देवालय में शिवभक्तों की उमड़ी भीड़। भोर से ही घंटी शंखनाद की गूंज होने लगी। मंदिरों ने पूजा अर्चना के लिये लंबी कतारे भी देखी गई। भक्तों ने पूजा अर्चना कर मन चाहा वरदान मांगा। चंहू ओर ओम नम: शिवाय का हुआ गुंजायमान। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने पूजा अर्चना कर हथखोज इंदिरा नगर ट्रांसपोर्ट नगर से भोलेबाबा की बारात निकाली। हजारों की तदात में भक्तगण बारात के रूप में चल रहे थे। विभिन्न प्रकार के रूप दैत्य, दानव, नंदी, भूत, पिसाज, गंधर्व धारण किये हुये थे।