RO No. 12276/54

आयुष्मान खुराना स्टारर ‘ड्रीम गर्ल’ ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। बालाजी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो के जरिए बताया गया है कि 11 दिन बाद घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन 101.40 करोड़ रुपए हो गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “क्या यह सपना है? यह असली सा लगता है। ड्रीम गर्ल ने शतक मार लिया है और बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूती से खड़ी है।”
यह आयुष्मान के करियर की दूसरी फिल्म है, जिसने 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की है। इससे पहले पिछले साल रिलीज हुई उनकी ‘बधाई हो’ ने बॉक्स ऑफिस पर 136. 80 करोड़ रुपए कमाए थे। यह फिल्म 17 दिन में 100 करोड़ के क्लब में पहुंची थी।
फिल्म का कलेक्शन एक नजर में
पहले दिन की कमाई | 10.05 करोड़ रुपए |
पहले वीकेंड की कमाई | 44.57 करोड़ रुपए |
पहले सप्ताह की कमाई | 72.20 करोड़ रुपए |
दूसरे वीकेंड की कमाई | 25.45 करोड़ रुपए |
दूसरे सोमवार की कमाई | 3.75 करोड़ रुपए |
कुल कमाई | 101.40 करोड़ रुपए |