भिलाई। 19अप्रैल, 2026, (सीजी संदेश) : जुआ,सट्टा खिलाने वालों पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में अंकों के दांव पर रुपये पैसों का अवैध लेनदेन कर सट्टा खिलाते हुए मुखबिर सूचना के आधार पर पेट्रोलिंग टीम द्वारा त्वरित रेड कार्यवाही कर एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। मामला थाना पुरानी भिलाई, क्षेत्र अंतर्गत गत्वा तालाब, शांतिपारा का है। आरोपी के कब्जे से सट्टा पट्टी एवं सट्टा से प्राप्त नगद राशि कुल 4025 रुपये जप्त कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
जिला दुर्ग में जुआ एवं सट्टा जैसे अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 18 अप्रेल को थाना पुरानी भिलाई पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति गत्वा तालाब, शांतिपारा पुरानी भिलाई के पास अंकों के दांव पर रुपये पैसों का लेनदेन कर सट्टा खिला रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही की गई, जहां आरोपी को सट्टा खेलाते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से सट्टा पट्टी एवं नगद रकम जप्त की गई। मामले में धारा 06 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक तुलसी राम साहू, आरक्षक बंटी सिंह, आरक्षक राजकुमार सिंह एवं आरक्षक वसीम खान थाना पुरानी भिलाई की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
▪️ घटना का कारण :
अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से सट्टा संचालन
▪️ घटनास्थल :
गत्वा तालाब के पास, शांतिपारा, पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग
▪️ आरोपी का नाम :
1. अविनाश ढीमर, उम्र 28 वर्ष, निवासी शांतिपारा, पुरानी भिलाई
▪️ जप्त सामग्री :
1. 05 नग सट्टा पट्टी
2. नगद रकम 4025 रुपये
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि जुआ एवं सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों से दूर रहें तथा ऐसी गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।



