भिलाई। 12 मई, 2026, (सीजी संदेश) : सेंटर ऑफ स्टील वर्कर्स भिलाई (ऐक्टू) ने एक बयान में भिलाई इस्पात संयंत्र के लगभग 200 से अधिक सेवानिवृत एचएसएलटी ठेका श्रमिकों की पेंशन की प्रक्रिया शुरू नहीं होने में हो रही जानलेवा देरी पर गहरी चिंता जाहिर की है. नियमानुसार श्रमिकों को 58 वर्ष पूरे होने की पश्चात ही इपीएस पेंशन शुरू हो जाना चाहिए लेकिन श्रमिकों को 5 वर्ष बाद भी पेंशन नहीं मिल रहा है. इसके कारण ठेका श्रमिकों को गंभीर आर्थिक कठिनाइयां व मानसिक परेशानियों का सामना कर पड रहा है. श्रमिकों ने बीएसपी प्रबंधन और भविष्य निधि कार्यालय में शिकायत किया है लेकिन उनकी समस्याओं का हल नहीं निकाला जा रहा है. श्रमिक केवल कार्यालयों का चक्कर ही लग रहे हैं और कागज जमा कर रहे हैं. ऐक्टू ने भिलाई इस्पात संयंत्र प्रंबधन व क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त रायपुर से मांग किया है कि तमाम भिलाई इस्पात संयंत्र के एचएसएलटी ठेका श्रमिकों की पेंशन को अभिलंब शुरू किया जाए ताकि उनका दुख कुछ कम हो सके।
0



