भिलाई। 09 जून, 2026, (सीजी संदेश) : देहरादून में आयोजित ऑल इंडिया नेशनल डांस, म्यूजिक एंड फाइन आर्टस कॉम्पिटीशन “तारांगन” में शंकरा विद्यालय, सेक्टर- 10 में अध्यनरत क्लास- 2 की छात्रा अद्रिजा दत्ता ने सब जूनियर कैटेगरी में फर्स्ट प्राइज जीता है। उसे सेमी क्लासिकल भरतनाट्यम और फोक डांस मराठी लावनी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार मिला है। यह प्रतियोगिता 5 जून से 7 जून तक देहरादून में हुई।
छात्र अद्रिजा को बचपन से ही नृत्य और संगीत का शौक है। 7 वर्ष की नन्ही बालिका तथा गुरु अन्वेषा भाटिया के डांस एकेडमी की छात्रा अद्रिजा ने पिछले दो वर्षों में कई कॉम्पटीशन में प्राइज जीता । गुरु अन्वेषा के निर्देशन में अद्रिजा लगातार पुरस्कार जीत रही है। पिछले वर्ष हुनर भिलाई में अद्रिजा को प्रथम पुरस्कार के रूप में 11000 रुपए की राशि मिली। वहीं केपीएस के प्रज्ञोत्सव के दो कैटेगरी में उसने प्रथम पुरस्कार और एक में द्वितीय पुरस्कार जीता। राजनांदगांव के कौशिकी कार्यक्रम में भी अद्रिजा ने प्रथम पुरस्कार जीता।
अद्रिजा की इस सफलता पर स्कूल प्रबंधन ने उसे बधाई दी है। प्रबंधन ने गर्व महसूस करते हुए कहा है कि अद्रिजा को उसकी प्रतिभा, कड़ी मेहनत और समर्पण के कारण ही यह उपलब्धि हासिल हुई है। अद्रिजा के पिता देबदूति दत्ता, वेदांता में केमिकल इंजीनियरिंग हैं वही माता काजल ग्रहणी हैं। अद्रिजा के माता-पिता ने अपनी बेटी की इस सफलता पर गर्व जताया है।




