रायपुर 26 फरवरी 2023। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 85 वा महाधिवेशन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद राहुल गांधी ने कहा कि देश को अब बचाने का समय आ गया है। अंग्रेजों ने ईस्ट इंडिया कंपनी खोलकर हिंदुस्तान को लूटा था। वही काम आज अदानी की कंपनी कर रही है। सांसद राहुल गांधी ने कहा कि आर एस एस और भाजपा सत्ता के लिए कुछ भी कर सकती हैं। संसद में अदानी के खिलाफ बोलने नहीं दिया जाता है। प्रश्न करने पर आवाज को दबा दिया जाता है। संसद सत्र के दौरान प्रश्न किया गया था कि अडानी और प्रधानमंत्री का क्या संबंध है, लेकिन आज तक जवाब नहीं मिला। देश के बाहर विदेश में प्रधानमंत्री के हस्तक्षेप के कारण सारे ठेका का काम अदानी को मिल रहा है। कांग्रेस पार्टी झुकेगि ना रुकेगी, अंतिम समय तक लड़ेगी। मोदी सरकार के विदेश मंत्री का बयान है कि चाइना हमसे ज्यादा इकोनामिक पावर वाला है। तो मैं सरकार से पूछना चाहता हूं हम झुक जाएं। कांग्रेस पार्टी अंग्रेजों से लड़ी है,कोई भी हो शक्तिशाली सबसे लड़ेंगे और जीतेंगे। भाजपा पार्टी का काम है शक्तिशाली के सामने झुक जाओ माथा टेक लो। यही इनकी रीति नीति है। कांग्रेस हर कार्यकर्ता पार्टी के लिए समर्पित भाव से काम कर रहा है अध्यक्ष कार योजना बनाएं पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी फिर तपस्या करने के लिए तैयार हैं यह देश तपस्या का देश है। श्री राहुल गांधी ने आधा घंटे के भाषण हर पहलुओं को छुआ है भाजपा और प्रधानमंत्री पर सीधा वार किए है। कांग्रेस पार्टियों के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों में जोश भरे।
अदानी की कंपनी अंग्रेजों के ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह : राहुल,,,, पीएम मोदी और अदानी के रिश्ते का खुलासा हो,,,, आवाज दबाने का काम मत कीजिए

Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment