भिलाई। 25 मार्च 2025, (सीजी संदेश) : अधिवक्ता संघ पुरानी के द्वारा व्यवहार न्यायालय पुरानी भिलाई में पदस्थ न्यायाधीश सुश्री अमिता जायसवाल का स्थानांतरण बलौदा बाजार में सचिव विधिक सहायता प्राधिकरण बलौदा बाजार के पद पर हो जाने पर संघ ने पूर्व की भांति न्यायाधीश के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया, इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता गणेश शुक्ला ने न्यायाधीश के कार्यशैली एवं प्रशासनिक कार्य करने की क्षमता का उल्लेख किया और भविष्य में उत्तरोत्तर उच्च पदों पर आसीन होने की कामना की अधिवक्ता संघ पुरानी भिलाई के अध्यक्ष रमेश प्रसाद सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए न्यायाधीश के द्वारा अधिवक्ता संघ पुरानी भिलाई के नये सदस्यों को लगातार प्रेरित कर विधि का अध्धयन करने, नये अधिवक्ताओं को सहयोग करने एवं प्रशासनिक कार्य का कुशलतापूर्वक निराकरण करने पर धन्यवाद प्रेषित किया। उनके द्वारा न्यायालय परिसर में रोपे गए पौधौ उसके संरक्षण पर किये गये कार्यों की प्रशंसा की और न्यायाधीश को उच्च पदों पर आसीन होने की शुभकामना दिया, इसके अतिरिक्त वरिष्ठ अधिवक्ता बी आर रंगारी, मनोज मित्रा, सुश्री रेखा वर्मा, कुसुम शाह, रूखमणी जोशी , सुधीर यादव, सुधीर त्रिपाठी, भूपेन्द्र यादव, मनमोहन सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये, कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता कमलेश कुमार ने किया।
अधिवक्ता संघ पुरानी के द्वारा व्यवहार न्यायालय में पदस्थ न्यायाधीश सुश्री अमिता जायसवाल का स्थानांतरण होने पर विदाई समारोह का किया गया आयोजन
 
            Chhattisgarh no.1 News Portal
        
				                    Leave a comment
				            
            


 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
											 
                                 
                             
 
         
         
        