जशपुर। 28 नवम्बर, 2024, (सीजी संदेश) : जयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दुलदुला में गौवंश की हत्या कर मांस विक्रय करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ग्रामीणों की सूचना पर चोरी छिपे जंगल में गौवंश का वध कर उसका मांस बनाकर विक्रय करने की तैयारी कर रहे दोनों आरोपियों को दुलदुला पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से बर्तन में रखा गौमांस, तराजु बाट, 04 नग लोहे का चाकू, एवं 01 नग कुल्हाड़ी, तिरपाल एवं गौ-वंश का अवशेष जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना दुलदुला में पशु परि. अधि. 2004 की धारा 4, 5, 10 का अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह को दुलदुला क्षेत्र के जागरूक ग्रामीणों से 26 नवंबर को सूचना मिला कि वे गौवंश की हत्या करने वाले आरोपियों को पकड़कर रखे हैं, इस सूचना पर तत्काल थाना दुलदुला से निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर रवाना किया गया, पुलिस द्वारा उपरोक्त दोनों आरोपियों को अभिरक्षा में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा गौ-वंश के अवशेष की पहचान कराकर गवाहों के समक्ष जप्ती कार्यवाही की गई। आरोपीगण रंजित टोप्पो एवं प्रकाश खलखो के संयुक्त कब्जे से बर्तन में रखा गौमांस, तराजु बाट, 04 नग लोहे का चाकू एवं 01 नग कुल्हाड़ी, रस्सी, तिरपाल इत्यादि जप्त किया गया है। दोनों आरोपियों का कृत्य छ.ग. पशु परि. अधि. 2004 की धारा 4, 5, 10 का अपराध घटित करना पाये जाने पर उन्हें 27 नवम्बर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण के अन्य 02 आरोपीगण फरार हैं, जिनकी पतासाजी की जा रही है।विदित हो कि इसके पूर्व में गौ वंश की हत्या करने के मामले में 25 नवंबर को नारायणपुर पुलिस ने ग्राम बेहराखार से 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपीगणों की गिरफ्तारी में निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू, स.उ.नि. सामुदान टोप्पो, प्र.आर. मोहन बंजारे, प्र.आर. मनोहर तिर्की, आर. अलेक्सिुयस तिग्गा, आर. सुरेन्द्र निराला, आर. याकुब एक्का का योगदान रहा है। पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि:- “दुलदुला क्षेत्र के जागरूक ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही कर गौ-वंश की हत्या करने में सम्मिलित 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, अपने आस-पास किसी प्रकार की अवैधानिक कृत्य घटित हो रहा हो तो तत्काल उसकी सूचना देवें।”
अप.क्र. : 76/24 छ.ग.
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:-
1. रंजित टोप्पो उम्र 37 साल निवासी डंडाडीह थाना दुलदुला।
2. प्रकाश खलखो उम्र 32 साल निवासी सिमड़ा चौकी करडेगा थाना तपकरा।