दुर्ग। 07 अगस्त, 2024, (सीजी संदेश) : राजस्थानी गौड़ ब्राह्मण समाज महिला मंडल दुर्ग द्वारा सावन की तीज के अवसर पर महिलाओ ने शिवनाथ नदी रोड पर पंचवटी पैलेश में तीज मिलन सांस्कृतिक कार्यक्रम सावन का झूला एवं विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गयी। कार्यक्रम में महिलाओ द्वारा कठपुतली डांस सामूहिक राजस्थानी नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। तीज क्वीन प्रतियोगिता का खास आकर्षण रहा। सोलह श्रृंगार में सजी-धजी महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिये। सावन तीज मिलन समारोह में सुलोचना शर्मा तीज क्वीन चुनी गई। आयोजन का मंच संचालन एवं आभार शीतल शर्मा कविता शर्मा दीपा शर्मा ने किया।
आयोजन में चंचल शर्मा, प्रगति शर्मा, भानु शर्मा, रिया शर्मा, अनोखी शर्मा, सोनम शर्मा, रेखा शर्मा, कांता जोशी, रश्मि शर्मा, संगीता शर्मा, अंजली शर्मा, अनमोल शर्मा, सपना शर्मा, रोमा, रीमा, मिश्री शर्मा, संजना पाथ शर्मा, परी सिद्धि शर्मा, निधि व्यास को पुरस्कृत किया गया। समाज की कविता जोशी ने भजन एवं चंचल संजय शर्मा ने गणेश वंदना किये। राजस्थानी गौड़ ब्राह्मण समाज दुर्ग की महिलाओ द्वारा अन्य शहरों जिले से आईं हुई मेहमान पदाधिकारियों का प्रतीक चिन्ह मोमेंटो देकर सम्मान किया गया। इसके अलावा हाऊजी, सावन कुशल गेम, सरप्राइज गेम समेत कई रोचक प्रतियोगिताएं हुई। अर्चना शर्मा पूर्व महापौर धमतरी, मंजू वोरा, डॉ मानसी गुलाटी, सुश्री पायल जैन नवकार परिसर, पिंकी बाजारी, सीमा पुरोहित, इलू शर्मा, योगिता शर्मा, आशा शर्मा, माया शर्मा, गीता शर्मा, रानी शर्मा, संतोष शर्मा, रमा शर्मा, कल्पना बाजारी, विमला शर्मा, बबिता शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, पद्मा शर्मा, ज्योति शर्मा, कृष्णा बाजारी, निर्मला शर्मा, सुशीला शर्मा, मेघा तिवारी, गीता शर्मा, सुरेखा शर्मा, आभा शर्मा, अनिता शर्मा, आभा जोशी, सीमा पटाक, मंजू शर्मा एवं राजस्थानी गौड़ ब्राह्मण समाज दुर्ग, गौड़ ब्राह्मण समाज, विप्र फाउंडेशन, विश्व ब्राह्मण मारवाड़ी गौड़ ब्राह्मण समाज, भिलाई, रायपुर, भाटापारा, राजनांदगांव, तिल्दा, नेवरा, डोंगरगढ़, समेत अन्य शहरों एवं जिला से समाज की महिला मंडल की पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित हुवे।