भिलाई। 24 अगस्त, 2026, (सीजी संदेश) : पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनके भिलाई-3 स्थित निवास पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर तथा पुष्प भेंट कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर केकेसी के प्रदेश महासचिव एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी, दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस के जिला महामंत्री तथा जामगांव आर-पाटन विधानसभा के प्रभारी राम सूर्यवंशी, केकेसी दुर्ग के जिलाध्यक्ष राहुल वर्मा, पार्षद भारती सूर्यवंशी सहित लक्ष्मी नारायण मारकंडे, प्रेम मिश्रा, नामदास कुर्रे, ऋषभ तिवारी एवं अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।



