दुर्ग। 09 जुलाई, 2023, (सीजी संदेश) : पदमनाभपुर थाना पुलिस ने अवैध रूप से आहाता संचालित कर लोगो को शराब पीने के लिए सुविधा उपलब्ध करने वालो पर ताबडतोड कार्यवाही करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आहाता से चखना, पानी पाउच, डिस्पोजल, फिज, कुर्सी, टेबल एवं बिकी की रकम जप्त की गई है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सलभ सिन्हा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (शहर) संजय ध्रुव के मार्गदर्शन में लगातार चलाये जा रहे अभियान के तहत अवैध रूप से संचालित आहता, सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालो पर कार्यवाही करने हेतु नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग वैभव बंकर के नेतृत्व में लगातार कार्यवाही जारी रखते हुए दिनांक 08 जुलाई को थाना पदमनाभपुर प्रभारी उमेश कुमार गुप्ता, एवं थाना के हमराह स्टॉफ द्वारा ग्राम धनोरा अंग्रेजी व देशी शराब भटटी के पास अवैध रूप से संचालित आहता पर रेड किया गया जहां पर लोगो को शराब पीने के लिए सामाग्री व सुविधा उपलब्ध कराते 02 लोगो को पकड़ा गया, जिनके खिलाफ 36 (क) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया, बाद दोनो आरोपीगणों का पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई।
आरोपी का नाम व पता : 1. दयाराम जाटव उम्र 54 साल, पता हरनाबांधा मुक्तिधाम दुर्ग थाना व जिला दुर्ग (छ0ग0)
2. विकास सिंह पिता दीनानाथ सिंह पता
कैम्प 02, शारदापारा भिलाई, थाना छावनी
जिला दुर्ग (छ0ग0)
थाना : थाना पद्मनाभपुर
अपराध कमांक / धारा : -00-203/2023
धारा – 36 ( क ) आबकारी एक्ट
जप्ती : चखना, पानी पाउच 4 बोरी, डिस्पोजल 54 नग, चना एक पाव, हरा मटर, फल्ली दाना, गुटखा पान मसाल 16 नग, फिज 01 नग, कुर्सी 03 नग, टेबल 03 नग एवं बिकी की रकम 1340 रू०