भिलाई 9 नवंबर 2026। कार गेराज में बैठकर मारपीट करने वाले तीन आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी कृष्णा शर्मा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि रात्रि लगभग 12:00 बजे पुरानी रंजिश को लेकर नागेन्द्र सुमनकर अपने साथियों के साथ कार गैरेज में घुसकर गाली-गलौज एवं मारपीट करने लगा। आरोपियों द्वारा धारदार हथियार से हमला किया गया, जिसमें मनीष शर्मा, आनंद शर्मा एवं सारांश सिंह को चोटें आईं। घटना के दौरान आरोपी एक मोबाइल फोन भी लूटकर ले गए।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए चौकी स्मृतिनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। शेष 03 संदिग्धों को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।घटना के दौरान लूटा गया मोबाइल फोन पुलिस द्वारा बरामद कर जप्त किया गया है। प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109, 309 एवं अन्य सुसंगत धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण की विवेचना जारी है।
कार गैरेज में घुसकर मारपीट, धारदार हथियार से हमला एवं मोबाइल लूट की घटना में दुर्ग पुलिस की कार्रवाई
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment


