भिलाई 9 नवंबर 2026. जुआ खेल रहे जुवारी को रंगे हाथों पुलिस ने धर दबोचा है, उनके पास से हजारों रुपए कान में से बरामद किए हैं। पुलिस को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेले जाने की मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी।सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए जुआ खेल रहे 04 आरोपियों को पकड़ा गया।*
▪️ *आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से ₹7,100 नगद तथा ताशपत्ती की 52 पत्तियां बरामद की गईं।*
▪️ *आरोपियों के कब्जे से 02 पुराने मोबाइल फोन भी जप्त किए गए, जिनकी कुल जप्त संपत्ति की अनुमानित कीमत ₹16,100 है।*
▪️ *आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 0655/2026, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई*।
संक्षिप्त विवरण
दिनांक 09.11.2026 को थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सार्वजनिक स्थान, दुर्ग में कुछ व्यक्ति ताशपत्ती से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही की गई। पुलिस टीम ने मौके पर जुआ खेल रहे 04 व्यक्तियों को पकड़ा। तलाशी एवं जप्ती की कार्यवाही के दौरान आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से ₹7,100 नगद, ताशपत्ती की 52 पत्तियां तथा 02 पुराने मोबाइल फोन जप्त किए गए। जप्त संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत ₹16,100 है।इस मामले में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 0655/2026, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।घटना स्थलसार्वजनिक स्थान, दुर्ग, थाना सिटी कोतवाली, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)।
आरोपी सूरज सोनी, उम्र 20 वर्ष, निवासी भाटापारा, बघेरा, दुर्ग। अरविन्द कुमार निर्मलकर, उम्र 26 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर, बघेरा, दुर्ग।दीपक साहू, उम्र 34 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर, बघेरा, दुर्ग।सौरभ राजपूत, उम्र 25 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर, बघेरा, दुर्ग।नगदी रकम – ₹7,100, ताशपत्ती – 52 पत्तियां, पुराने मोबाइल फोन – 02 नग, कुल जप्त संपत्ति की अनुमानित कीमत – ₹16,100उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहें। सार्वजनिक स्थानों पर इस प्रकार की गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु दुर्ग पुलिस द्वारा निरंतर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।


