भिलाई। 08 अक्टूबर, 2026, (सीजी संदेश) : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोसानगर सुपेला के नेतृत्व में अंबेडकर चौक, पावर हाउस, भिलाई में शाम 5:00 बजे केंद्र की भाजपा सरकार की तानाशाही नीतियों के खिलाफ ‘काला दिवस’ के रूप में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह उग्र ‘हल्ला बोल विरोध प्रदर्शन’ दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं इंडिया ब्लॉक के वरिष्ठ नेताओं पर केंद्र की भाजपा सरकार की पुलिस द्वारा किए गए बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज के विरोध में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मुकेश चंद्राकर जी ने अपने आक्रामक उद्बोधन में भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हमारे शीर्ष नेताओं और विपक्ष की आवाज को लाठी के दम पर दबाने की कोशिश की जा रही है, जिसे कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेगा। यह लाठीचार्ज लोकतंत्र पर सीधा हमला है। भाजपा सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है, इसीलिए हम आज मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश गुप्ता के तत्काल इस्तीफे की मांग करते हैं। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोसानगर सुपेला के अध्यक्ष नरसिंहनाथ जी ने कहा कि आज का यह दिन लोकतंत्र के इतिहास में एक काले अध्याय की तरह है, इसलिए कांग्रेस इसे ‘काला दिवस’ के रूप में मनाकर अपना विरोध दर्ज करा रही है। लोकतंत्र में विपक्ष का काम जनता के हक के लिए गलत नीतियों का विरोध करना है, और हमारा यह आंदोलन भाजपा सरकार की तानाशाही के खत्म होने तक जारी रहेगा। इस विरोध प्रदर्शन मैं मुख्य रूप से साडा के पूर्व उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, प्रदेश सचिव इरफान खान, प्रदेश सचिव अतुल चंद साहू, सभापति गिरवर बंटी साहू ,नंद कुमार कश्यप, केशव चौबे ,चंद्रशेखर गवाई, नेहा साहू ,उषा शर्मा, राजेश चौधरी सुरेश वर्मा उमेश साहू इतवारी देवांगन, अमीर अहमद मो. रफीक खान ,दर्शन सिंह ,शमशेर सिद्दीकी ,प्रमोद प्रभाकर ,रविंदर सिंह, घटोत्कच शुक्ला , हीरा शंकर साहू ,अली हुसैन सिद्दीकी, गगन त्रिपाठी ,निरंजन बिसाई ,दुर्गेश ताम्रकार ,गोविंद कोसले, पिंकी वर्मा, जागेश्वरी साहू ,अनसूया मरकाम, इस्माइल खान, जितेश बंजारे, मो. शोएब खान, कीर्ति सिंह, ललिता साहू ,आशा गोड़, टीकम सेंगर, अंजलि भवते, वीणा देशलहरे, राजेश साहू सुमित सिंह ,इसराइल कुरैशी, बजरंगी लाल सिंह, विष्णु बारले,लोकेश भारती, बुद्ध शरण बोरकर, दानवीर देवांगन, अजय राणा, आशीष गौतम, अशोक रामटेके, सुरेश गजभिए, सुशीला देवांगन, मिथिला पांडे, भूपेश साहू ,छोटू पाटले, गोविंद देश लहरे, रवि भवते द्वारिका साहू, पंकज, नेहाल, ,डिंपल ,मेहर, लक्ष्मी, फगनी, रिंकी ,रिचा ,कंचन, डिंपल सभी वरिष्ठ कांग्रेस गण कि उपास्थिती मे समपन्न हुआ।



