भिलाई 7 अक्टूबर 2026। सामाजिक जिम्मेदारी को निभाते हुए एक सज्जन का अंतिम संस्कार मिट्टी देकर किया गया। आज सर्व समाज कल्याण समिति भिलाई के हेल्पलाइन नंबर मे कुम्हारी थाना से आरक्षक दशरथ सेठी का कॉल आया। विगत 30/09/2026 को एक अज्ञात व्यक्ति उम्र करीब 30 से 35 वर्ष खारुन नदी कुम्हारी में डूबने से मौत हो गया है। उनकी मृत शरीर को आज दिनांक 07/10/26 को पोस्टमार्टम करा के अंतिम संस्कार करना है। इसकी जानकारी सर्व समाज कल्याण समिति भिलाई के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह को दी गई। उन्होंने टीम भेज कर सह सम्मान से लावारिश लाश का अंतिम किया गया है। कुम्हारी थाना टी आई पारस सिंह ठाकुर ने इस नेक कार्य और सहयोग के लिए समिति का धन्यवाद व्यापित किया है।
लावारिस लाश का अंतिम संस्कार किया सर्व समाज कल्याण समिति के सदस्यों ने,,,,,थाना प्रभारी सहित पुलिस परिवार ने किया धन्यवाद ज्ञापित
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment



