दुर्ग। 02 अक्टूबर, 2026, (सीजी संदेश) : पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशन में Cyber Jagruti Abhiyan के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के सहयोग से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं दुर्ग पुलिस के साइबर सेल द्वारा PLV को साइबर सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण दिया गया।।निरीक्षक पुष्पेंद्र भट्ट द्वारा साइबर अपराधों की कार्यप्रणाली, ऑनलाइन ठगी के विभिन्न तरीकों एवं बचाव के व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी गई। सब इंस्पेक्टर डॉ. संकल्प राय, नोडल अधिकारी साइबर जागरूकता द्वारा Digital Arrest, OTP Fraud, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया।।आरक्षक कमेश्वर देशमुख द्वारा GRM एवं MRM Portal के संबंध में जानकारी दी गई तथा साइबर ठगी की स्थिति में 1930 पर तत्काल शिकायत करने की प्रक्रिया समझाई गई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग द्वारा दुर्ग पुलिस के साइबर सेल के सहयोग से सेक्टर-6 स्थित कंट्रोल रूम में जिले के समस्त पैरा लीगल वॉलंटियर्स (PLV) के लिए साइबर सुरक्षा एवं साइबर अपराधों से बचाव विषय पर विशेष प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।।प्रशिक्षण के दौरान PLV को साइबर अपराधों की पहचान, ऑनलाइन ठगी के विभिन्न तरीकों एवं उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें आम नागरिकों तक साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया।।साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करने एवं National Cyber Crime Reporting Portal के माध्यम से रिपोर्ट दर्ज कराने की प्रक्रिया भी समझाई गई।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, PIN, CVV, पासवर्ड अथवा बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें। संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने और अनजान एप्लीकेशन डाउनलोड करने से बचें। साइबर ठगी होने पर घबराएं नहीं और तत्काल 1930 पर शिकायत करें।



