दुर्ग। 02 अक्टूबर, 2026, (सीजी संदेश) : पुलिस लाइन दुर्ग में सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती एवं साइबर जागरूकता अभियान के समापन अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग एवं उप पुलिस अधीक्षक लाइन सहित कुल 25 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में 02 निरीक्षक, 07 उप निरीक्षक/सहायक उप निरीक्षक, 04 प्रधान आरक्षक एवं 12 आरक्षक शामिल रहे। दुर्ग पुलिस द्वारा रक्तदान करने वाले सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में निरंतर सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस लाइन दुर्ग में आयोजित रक्तदान शिविर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मणिशंकर चंद्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (IUCAW) श्रीमती ममता देवांगन, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग हर्षित मेहर, उप पुलिस अधीक्षक (लाइन) चंद्र प्रकाश तिवारी, रक्षित निरीक्षक दुर्ग श्री नीलकंठ वर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग हर्षित मेहर एवं उप पुलिस अधीक्षक (लाइन) चंद्र प्रकाश तिवारी सहित कुल 25 अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा स्वेच्छा से रक्तदान किया गया। रक्तदान करने वालों में 02 निरीक्षक, 07 उप निरीक्षक/सहायक उप निरीक्षक, 04 प्रधान आरक्षक एवं 12 आरक्षक शामिल रहे।
पुलिस विभाग द्वारा रक्तदान करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों के सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए भविष्य में भी जनहित एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में सहभागिता बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया।
सराहनीय कार्य
रक्तदान शिविर में स्वेच्छा से रक्तदान करने वाले सभी 25 अधिकारी एवं कर्मचारियों की जनहित में सहभागिता उल्लेखनीय रही।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि रक्तदान जैसे जनहित एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में अपनी क्षमता एवं स्वास्थ्य के अनुरूप सहभागिता करें। आवश्यकता के समय रक्त की उपलब्धता किसी जरूरतमंद व्यक्ति के उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।



