भिलाई। 28 सितम्बर, 2026, (सीजी संदेश) : थाना भिलाई नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लाल मैदान, हुडको स्थित गणेश पंडाल के पास कार से अवैध नशीली अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से कुल 260 नग अल्प्राजोलम टैबलेट, वजन 33.800 ग्राम, अनुमानित कीमत ₹1,04,000/- बरामद की गई। तलाशी के दौरान हेमन्त कुमार देवांगन से 160 नग, अमन सिंह से 50 नग तथा आशीष दास से 50 नग अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद हुई। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की कार क्रमांक CG 04 H 4345 एवं 04 मोबाइल फोन भी जप्त किए गए। प्रकरण में धारा 22(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
दिनांक 27 सितम्बर को थाना भिलाईनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि लाल मैदान, हुडको स्थित गणेश पंडाल के पास एक सफेद रंग की कार में कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध नशीली टैबलेट रखी गई है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर संदिग्ध कार की घेराबंदी कर उसमें मौजूद तीन व्यक्तियों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान कुल 260 नग अल्प्राजोलम टैबलेट, वजन 33.800 ग्राम, अनुमानित कीमत ₹1,04,000/- बरामद हुई। बरामद टैबलेट के संबंध में आरोपियों से वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया, किंतु उनके द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। प्रकरण में अपराध धारा 22(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)
आरोपियों द्वारा नशीली अल्प्राजोलम टैबलेट अपने कब्जे में रखकर अवैध रूप से परिवहन/बिक्री किए जाने के संबंध में पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई। प्रकरण में बरामद सामग्री एवं अन्य तथ्यों के आधार पर विवेचना जारी है।
घटना स्थल
लाल मैदान, हुडको स्थित गणेश पंडाल के पास, थाना भिलाईनगर, जिला दुर्ग।
आरोपी का नाम
1. हेमन्त कुमार देवांगन, उम्र 31 वर्ष, निवासी पाटनकर कॉलोनी, गुरुद्वारा रोड, थाना मोहननगर, जिला दुर्ग।
2. आशीष दास, उम्र 26 वर्ष, निवासी LIG-285, हुडको, थाना भिलाईनगर, जिला दुर्ग।
3. अमन सिंह, उम्र 22 वर्ष, निवासी मकान नं. 81/I, परिजात तालपुरी, थाना भिलाईनगर, जिला दुर्ग।
जप्त सामग्री
1. अल्प्राजोलम टैबलेट कुल 260 नग, वजन 33.800 ग्राम, अनुमानित कीमत ₹1,04,000/-।
2. सफेद रंग की कार क्रमांक CG 04 H 4345, अनुमानित कीमत ₹70,000/-।
3. 04 नग मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत ₹50,000/-।
सराहनीय कार्य
उक्त कार्रवाई में पउनि विजेन्द्र चन्द्राकर, थाना भिलाईनगर के नेतृत्व में थाना भिलाईनगर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशीली दवाओं एवं अन्य मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



