भिलाई 25, सितंबर 2026। न्यायालय ने राहत देते हुए 02 आरोपी को आज जमानत दे दी है। इस जमानत में न्यायालय ने कई शर्तें भी लगाई है। गौरतलब हो की भिलाई इस्पात संयंत्र के स्क्रैप चोरी के मामले मे 02 आरोपी को गिरफ्तार किया है।थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 277/2026 में भिलाई इस्पात संयंत्र से स्क्रैप चोरी कर रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड, रसमड़ा औद्योगिक संस्थान खपाए जाने के संबंध में प्रकरण में दो डायरेक्टरो की गिरफ्तारी हुई थी।तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण से भिलाई इस्पात संयंत्र से चोरी किए गए स्क्रैप को रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड, रसमडा स्थित औद्योगिक संस्थान में खपाए जाने के संबंध में महत्वपूर्ण साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर विनोद कुमार गर्ग एवं डायरेक्टर संदीप कुमार सिंह को दिनांक 18.09.2026 को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आज इन्हें न्यायालय ने जमानत देती है। इस प्रकरण में अब तक कुल 21 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।आरोपियों का नाम 1. विनोद कुमार गर्ग उम्र 60 साल निवासी मकान नंबर 33 वालफोर्ट सिटी भाठागावं रायपुर थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर (रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड, रसमडा जिला दुर्ग (मैनेजिंग डायरेक्टर)
2. संदीप कुमार 39 साल पता एसबीआई कालोनी हाउस नंबर 94 जुनवानी रोड़ स्मृति नगर थाना सुपेला जिला दुर्ग रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड, रसमडा जिला दुर्ग (डायरेक्टर) है।
न्यायालय ने दी राहत, दो को मिली जमानत : मामला भिलाई इस्पात संयंत्र से स्क्रैप चोरी का
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment



