जशपुर। 250 सितम्बर, 2026, (सीजी संदेश) : जिला कांग्रेस भवन जशपुर में असंगठित कामगार व कर्मचारी कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को नियुक्ति प्रमाण-पत्र प्रदान करने का कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में असंगठित कामगार व कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक बोरकर, राम सूर्यवंशी प्रदेश महासचिव व प्रदेश कार्यालय प्रभारी असंगठित कामगार व कर्मचारी कांग्रेस तपन प्रदेश महासचिव सरगुजा संभाग प्रभारी के किसी प्रभात विश्वास प्रदेश सचिव के किसी राहुल वर्मा जिला अध्यक्ष दुर्ग ग्रामीण असंगठित कामगार व कर्मचारी ऋषभ तिवारी जिला सचिव के किसी कांग्रेस उपस्थिति रही, जबकि कार्यक्रम जिलाध्यक्ष मयंक शर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत बनाने, कामगारों एवं कर्मचारियों के हितों की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने तथा कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने को लेकर चर्चा हुई। उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में नगर पंचायत कुनकुरी अध्यक्ष विनयशील गुप्ता, हंसराज अग्रवाल, अनुपम गुप्ता, मनोज तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष जशपुर सतीश गुप्ता, आईटी सेल अध्यक्ष जशपुर नीरज पारिक, जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस जशपुर प्यारी गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष जशपुर अर्चना भगत, गब्बू खान, बालेश्वर नायक, केकेसी महामंत्री माजिद इमाम, साजिद इमाम एवं NSUI उपाध्यक्ष रमीज खान सहित सभी ब्लॉक अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ निभाते हुए कामगारों, कर्मचारियों और आम जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा।
कामगार-कर्मचारी एकता, संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों को लेकर यह आयोजन कांग्रेस संगठन की सक्रियता और जमीनी जुड़ाव का संदेश देता नजर आया।



