भिलाई। 17 सितंबर, 2026, (सीजी संदेश) : भिलाई श्रमिक सभा (HMS) यूनियन द्वारा आज दिनांक 16 सितंबर दिन बुधवार को भिलाई श्रमिक सभा के अध्यक्ष एच. एस. मिश्रा के निर्देश पर महासचिव डी के सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल मुख्य महाप्रबंधक एच आर प्रशांत ओझा से सौजन्य भेंट कर भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों के विभिन्न बहुप्रतीक्षित लंबित मांगों के निवारण के लिए सेल अध्यक्ष अशोक कुमार पंडा के नाम भिलाई श्रमिक सभा (HMS)का बहुप्रतीक्षित लंबित मांग पत्र सौंपा जो इस प्रकार है। पिछले वेतन समझौता के अनुसार 39 माह के बकाए एरियर्स की राशि प्रदान की जाय साथ ही अन्य लंबित मुद्दों का निराकरण किया जाए। नए वेतन समझौता हेतु जल्दी कमेटी गठित कर सम्मानजनक वेतन समझौता समय पर पूर्ण किया जाय।
मंथली इंसेंटिव स्कीम में बदलाव कर सम्मानजनक वृद्धि किया जाए। सेल के सभी संयंत्र में अधिकारियों के साथ ही कर्मचारियों की तकनीशियन एवं अटेंडेंट पदों पर भर्ती की जाए। जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र को निजी हाथों में जाने से रोका जाए पैरामेडिकल स्टाफ एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती की जाए।
बोनस (एक्सग्रेसिया) के नियमों में बदलाव कर सम्मानजनक बोनस (एक्सग्रेसिया) दिया जाए जो कम से कम एक माह के (बेसिक +डी ए )के बराबर हो। टाउन शिप के सभी जर्जर आवासों को गिराकर कर्मचारियों के लिए नया थ्री बी एच के आवास बना कर दिया जाए जिसमें वह अपने माता पिता एवं परिवार के साथ रह सके।
टाउन शिप में अधिकारियों के भिलाई क्लब एवं स्टील क्लब के तर्ज पर कर्मचारियों के लिए कम से कम दो क्लब का पुनर्निर्माण कर विकसित किया जाए।सेवानिवृत्तकर्मचारियों के मेडिक्लेम की राशि प्रबंधन द्वारा भुगतान किया जाए एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के इलाज में किसी तरह कोई भेद भाव न किया जाए।
रिटेंशन स्कीम पुनः प्रारंभ किया जाए एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए लाइसेंस स्कीम प्रारंभ किया जाए।
सेल के सभी ठेका श्रमिकों के लिए केंद्रीय वेतनमान जल्द लागू किया जाए एवं उन्हें सुनियोजित सुरक्षा प्रशिक्षण देकर सभी आवश्यक सुरक्षा उपकरण प्रदान करवाया जाए।
प्रतिनिधि मंडल ने ठेका श्रमिकों के साथ हो रहे शोषण पर भी मुख्य महाप्रबंधक महोदय को ध्यान देने का आग्रह किया जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र में नए विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती सहित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र को निजी हाथों में न जाने देने का आग्रह कर उसके कर्मचारियों एवं अधिकारियों पर पढ़ने वाले दुष्प्रभाव पर विस्तृत चर्चा हुई महासचिव डी के सिंह ने अपनी बात रखते हुए कहा कि हमारी सभी मांग जायज और काफी पुरानी है और इन सभी पर अतिशीघ्र कार्यवाही करें ताकि कर्मचारियों के बीच एक स्वस्थ माहौल कायम हो जिसका फायदा निश्चित रूप से सेल प्रबंधन को ही मिलेगा मुख्य महाप्रबंधक प्रशांत ओझा ने सभी मांगो को ध्यान पूर्वक सुन कर अपनी सहमति देते हुए कहा कि लगभग सभी मांगों से हम वाकिफ हैं। इनमें से कुछ पर काम चल रहा है यथासंभव सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे। भिलाई श्रमिक सभा (HMS) के प्रतिनिधि मंडल में महासचिव डी. के. सिंह कार्यवाहक अध्यक्ष हरिराम यादव, उपाध्यक्ष जे. के. गहने उपमहासचिव अनिल कुमार जैन, धनीराम सोनवानी संगठन सचिव ए. चिन्ना मिथिलेश सिंह कोषाध्यक्ष ए. के. मिश्रा सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।



