भिलाई तीन। हथखोज स्थित हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी में आज सृजन के देवता विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मनाया गया। हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर इंद्रजीत सिंह छोटू ने परिवार के साथ 11:00 बजे शुभ मुहूर्त पर आचार्य के द्वारा सृजन, शिल्प और निर्माण के अधिष्ठाता भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा- हवन कराया गया। भगवान विश्वकर्मा से सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना ट्रांसपोर्टों के लिए की गई। इस अवसर पर महासचिव मलकीत सिंह लल्लू, उपाध्यक्ष अनिल चौधरी,कोषाध्यक्ष जोगा राव, यश सिंह,सोम सिंह,निर्मल सिंह, राम इन्दररिया,शाहनवाज कुरैशी, मनोज अग्रवाल,महेंद्र सिंह, सनी सेठी,रामधनी यादव, सुनील यादव, वाजिद अंसारी, बहल राम सहित एचटीसी परिवार के कर्मचारी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर इंद्रजीत सिंह छोटू ने कहा कि ट्रांसपोर्टर उद्योग से और निर्माण क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों को विश्वकर्मा जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। भगवान विश्वकर्मा सृजनशीलता, कौशल, कर्मनिष्ठा और उत्कृष्टता के प्रतीक हैं। उनकी आराधना हमें अपने ज्ञान, हुनर और परिश्रम से समाज एवं निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा देती है।

विश्वकर्मा जयंती केवल हमारी आस्था और परंपरा से जुड़ा पर्व नहीं है, बल्कि यह श्रम की प्रतिष्ठा, कौशल के सम्मान और सृजन की शक्ति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का भी अवसर है।हमारे कुशल हाथ अपने परिश्रम और प्रतिभा से विकास को आकार देते हैं।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान सदैव मेहनतकश लोगों और समृद्ध शिल्प परंपरा की रही है। हमारे शिल्पकारों और कारीगरों ने पीढ़ियों से अपने हुनर के माध्यम से प्रदेश में ट्रांसपोर्ट व्यवसाय को बढ़ाया है।



