दुर्ग, 14 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए वर्ष 2026 के लिए जिला स्तर पर 3 स्थानीय अवकाश घोषित किये है। जारी संशोधित आदेश के अनुसार, जिले में ‘नुआखाई/नवा खाई’ के अवसर पर 15 सितंबर 2026 (मंगलवार), ‘दशहरा (महाअष्टमी)’ पर 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) और ‘भाईदूज’ पर 11 नवंबर 2026 (बुधवार) को स्थानीय अवकाश रहेगा। कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश दुर्ग जिले के सभी शासकीय कार्यालयों और संस्थानों के लिए लागू होगा। हालांकि, यह स्थानीय अवकाश जिले के कोषालय, उप-कोषालय एवं बैंकों के लिए लागू नहीं रहेगा।
जारी आदेश में संशोधन,,,, नई सूची जिले में की गई घोषित अब स्थानीय अवकाश
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment



