भिलाई। 15 सितंबर, 2026, (सीजी संदेश) : अभिषेक बोरकर (प्रदेश अध्यक्ष असंगठित कामगार व कर्मचारी संगठन कांग्रेस) के नेतृत्व में महापौर निवास, भिलाई-चरोदा नगर निगम में दुर्ग ग्रामीण जिला असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुआ। बैठक में प्रमुख रूप से भिलाई-चरोदा निगम के महापौर, एससी विभाग छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष निर्मल कोसरे एवं दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश ठाकुर उपस्थित रहे। राम सूर्यवंशी, प्रदेश महामंत्री, छत्तीसगढ़ असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस एवं राहुल वर्मा, जिला अध्यक्ष के द्वारा दुर्ग ग्रामीण असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस की कार्यकारिणी का गठन किया गया है, जिसके लिए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। बैठक में संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान भी किया गया साथी ब्लॉक अध्यक्ष श्रीकांत वर्मा।आगामी भिलाई-चरोदा नगर निगम चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई और पूरी ऊर्जा के साथ मैदान में उतरने का आह्वान किया गया।।इसके साथ ही श्रमिकों के हितों से जुड़े मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा हुई और उनके अधिकारों व समस्याओं को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया गया।



