भिलाई। 08 सितंबर 2026, (सीजी संदेश) : रोटरी चैरिटेबल ट्रस्ट भिलाई के चेयरमेन एम सी जैन एवं अध्यक्ष सी एस बाजवा के मार्गदर्शन में दृष्टिबाधित छात्रों के विद्यालय नयनदीप विद्या मंदिर के प्रांगण में 9 सितंबर प्रातः 12:00 बजे से जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अनुसंधान केंद्र भिलाई के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर एवं 3:00 बजे से 5:00 बजे के मध्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन रोटरी भवन में आयोजित किया जा रहा है। जहां स्कूल स्टाफ एवं सेवाभावी शिक्षकों का सम्मान होगा वहीं दूसरी ओर समाज का वह वर्ग जो हमारी संस्था से जुड़कर समय-समय पर हमें सहयोग करते चला आ रहा है ऐसे समाज सेवियों का सम्मान कार्यक्रम भी इस मंच पर आयोजित है। कार्यक्रम में जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अनुसंधान केंद्र के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं बर्न यूनिट के विशेषज्ञ डॉक्टर उदय कुमार धाबर्डेॆ एवं डॉ ए पी गौतम डिप्टी डायरेक्टर समाज कल्याण दुर्ग के कर कमलों से सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।



